फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mood Indigo, an annual cultural festival of IIT Bombay to be organized on 29th and 30th January

Mood Indigo: मूड इंडिगो लेकर आ रहा है शानदार सांस्कृतिक उत्सव, इन हस्तियों की मौजूदगी में फेस्टिवल बनेगा खास

Fri, 28 Jan 2022 09:14 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Fri, 28 Jan 2022 09:14 PM IST
सार

मूड इंडिगो 29 और 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल मूड इंडिगो में वैश्विक स्तर पर 40 से अधिक देशों के कलाकार और भारत के एक लाख से अधिक छात्र भाग लेते हैं।

विज्ञापन
Mood Indigo, an annual cultural festival of IIT Bombay to be organized on 29th and 30th January
Mood Indigo Fest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूड इंडिगो आपके लिए एक ऐसा अनुभव लेकर सामने आ रहा है जैसा आपने पहले कभी नहीं महसूस किया होगा। मूड इंडिगो आईआईटी बॉम्बे का एक वार्षिक सांस्कृतिक फेस्टिवल है जो पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे प्रमुख फेस्टिवल में से एक बन गया है। कोरोना की तीसरी लहर के बीच टीम ने तय किया है कि पूरा आयोजन वर्चुअली होगा। इस साल की मूड इंडिगो की थीम "एक ईथर ओडिसी" है।

विज्ञापन


29 और 30 जनवरी को आयोजित होगा 
मूड इंडिगो 29 और 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल मूड इंडिगो में वैश्विक स्तर पर 40 से अधिक देशों के कलाकार और भारत के एक लाख से अधिक छात्र भाग लेते हैं। इस साल के मूड इंडिगो के लिए ओडिसी उत्तम था। मल्टीसिटी इवेंट अलग तरह के थे और तीन शहरों: दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे में ऑफलाइन आयोजित किए गए थे।  
विज्ञापन


29 जनवरी को दिन की शुरुआत सलीम मर्चेंट की उपस्थिति के साथ होगी, जिसके बाद भारत के सबसे प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर मौजूद होंगे। मूड इंडिगो आपके लिए सपन वर्मा के साथ हास्य से भरी शाम लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश प्रभु, शशि थरूर और गौतम गंभीर भी करेंगे शिरकत
संगीत, भोजन और हास्य के मिश्रण के साथ मूड इंडिगो में सुरेश प्रभु जैसे सम्मानित स्पीकर का सत्र भी होगा। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर भी इस सत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। वीकेंड पर कई कार्यक्रम होने हैं और ये शुरू होगा सांसद शशि थरूर के साथ। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी यहां अपने विचार रखेंगी। 

कोई भी सांस्कृतिक उत्सव संगीत के बिना अधूरा है। अर्जेंटीना, जर्मनी, भारत, कनाडा, पोलैंड जैसे विभिन्न देशों से आठ संगीत बैंड जश्न में चार चांद लगाएंगे। मूड इंडिगो में टैलेंट फिएस्टा के तहत इस सप्ताह के आखिर में टैलेंट शो होंगे, जिसमें दुनिया भर के कलाकार प्रदर्शन करेंगे। एंड्रू ली और डेनियल गेडेस के जादू के करतबों के साथ टैलेंट फिएस्टा आकर्षण का केंद्र होगा। 

ये फेस्टिवल वर्चुअल होगा। मूड इंडिगो कोर ग्रुप के एक सदस्य ने कहा कि हालांकि फेस्टिवल वर्चुअल होगा, लेकिन लोगों को ऐसा महसूस होगा जैसा कभी नहीं किया होगा। हमने एक वर्चुअल कैंपस सिमुलेशन बनाया है, जहां लोग कंसर्ट में शामिल हो सकेंगे। दो दिवसीय महोत्सव का समापन 30 जनवरी को होगा। 


अपने समापन चरण में प्राजक्ता कोली, राज शिमानी, रनबीर अल्लाहबादिया, ताहिर बाशिन और कई अन्य लोग फेस्टिवल का आकर्षण बढ़ाएंगे। पद्मश्री पुरस्कार विजेता कैलाश खेर की सुरीली आवाज के साथ फेस्टिवल समापन की ओर बढ़ेगा। 

इस जबरदस्त इवेंट का हिस्सा बनने के लिए www.moodi.org पर रजिस्टर कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed