फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monthly cash dole for Tamil Nadu women family heads named after Karunanidhi

Tamil Nadu: करुणानिधि के नाम पर होगी तमिलनाडु की आर्थिक योजना, परिवारों की महिला मुखियाओं को मिलेंगे एक हजार

Fri, 07 Jul 2023 11:12 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 07 Jul 2023 11:12 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि परिवारों की महिला मुखियाओं के लिए मासिक नकदी सहायता योजना ‘मगलिर उरीमई थोगई थिट्टम’ का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री ‘कलैग्नार’ एम करुणानिधि के नाम पर रखा जाएगा। 
 

विज्ञापन
Monthly cash dole for Tamil Nadu women family heads named after Karunanidhi
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि परिवारों की महिला मुखियाओं के लिए मासिक नकदी सहायता योजना ‘मगलिर उरीमई थोगई थिट्टम’ का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री ‘कलैग्नार’ एम करुणानिधि के नाम पर रखा जाएगा। 

विज्ञापन


इस योजना के तहत पात्र परिवारों की महिला मुखियाओं को प्रति माह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी जिसका वादा डीएमके ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किया था। सीएम स्टालिन ने जिलाधिकारियों को लाभार्थियों की पहचान करने और 15 सितंबर को योजना का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्टालिन ने योजना के कार्यान्वय के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ हुई पहली बैठक में कहा कि यह तमिलनाडु में लागू होने वाली एक बड़ी योजना है। एक करोड़ लाभार्थियों के लक्ष्य वाली इस योजना के लिए 1.5 करोड़ आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद है। इसलिए, जिलाधिकारियों को लाभार्थियों की पहचान करने में पर्याप्त ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की पहचान के लिए बनाए गए विशेष शिविरों में अत्याधिक भीड़ की स्थिति से बचने के लिए जिलाधिकारियों को पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए। स्टालिन ने अधिकारियों से कहा कि वह केवल राशन कार्ड या आधार कार्ड नहीं होने की सूरत में किसी को योजना से बाहर नहीं करें।


समीक्षा बैठक को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा, ‘‘यह हमारे कलैग्नार का जन्म शताब्दी वर्ष है, इसलिए वित्तीय सहायता योजना का नाम ‘कलैग्नार मगलिर उरीमई थोगई थिट्टम’ रखना उचित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed