फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon weather updates sunday weather forecast imd rainfall alert

मानसून अपडेट: आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत इन राज्यों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 20 Jun 2021 08:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Jun 2021 08:22 AM IST
सार

देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Monsoon weather updates sunday weather forecast imd rainfall alert
भारी बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों के निचले इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बिहार, यूपी उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग यूपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा समेत कुछ राज्यों के अधिकांश शहरों में रविवार को मौसम खराब रहने और बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 दिनों तक बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में ऐसे ही बना रहेगा। इसकी वजह से हल्की मध्यम और भारी के साथ अति-भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने वज्रपात गिरने की भी संभावना जताई है। 
विज्ञापन


बिहार में भारी बारिश
बिहार में शनिवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। बिहार के कई जिलों में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमानन है कि प्रदेश के सभी 38 जिलों में रविवार को बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार है। राज्य में 21 जून तक ब्लू अलर्ट पहले से है। बिहार में तो बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आईएमडी ने बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।विभाग ने इस दौरान लोगों से घरों में रहने को कहा है।  नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ का असर बिहार पर भी दिख रहा है। बिहार की सभी छोटी बड़ी नदियां उफान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में उमस से मिलेगी राहत
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में आज गरज के साथ बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की बारिश शुरू होने जा रही है। 


22 जून से गुजरात में गरजेंगे बादल
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र-कच्छ, दमन और दीव एवं दादरा और नगर हवेली में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि उत्तर और दक्षिण गुजरात तथा सौराष्ट्र-कच्छ में भारी से भारी बारिश का अनुमान है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed