फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Update: Monsoon knocks in North India, heavy rain in Bihar, Madhya Pradesh and Uttar Pradesh including Delhi-NCR

Monsoon Update: उत्तर भारत में लोगों को मिली गर्मी से राहत, अगले कुछ दिन दिल्ली में बारिश से मौसम रहेगा सुहाना

Thu, 30 Jun 2022 04:05 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 Jun 2022 04:05 PM IST
सार

अगले दो से तीन दिनों में उत्तर भारत समेत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है...

विज्ञापन
Monsoon Update: Monsoon knocks in North India, heavy rain in Bihar, Madhya Pradesh and Uttar Pradesh including Delhi-NCR
मानसून - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

उत्तर भारत में गुरुवार सुबह मानसून ने जोरदार दस्तक दी। दिल्ली-एनसीआर समेत बिहार, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तर भारत समेत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार और शनिवार भी इसी तरह से बारिश होने के आसार है।

विज्ञापन

देश भर में कुछ ऐसा बना है मौसमी सिस्टम

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों और उत्तर पश्चिमी पंजाब के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। जबकि पूर्वी पश्चिम ट्रफ रेखा पंजाब से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण उड़ीसा होते हुए ओडिशा के तट तक फैली हुई है। उत्तरी महाराष्ट्र तट से दक्षिण कर्नाटक तट तक समुद्र के औसत स्तर पर अपतटीय ट्रफ बनी हुई है। वहीं एक चक्रवाती दबाव ओडिशा के तटीय क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी के बीच ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने लगा है। ईस्ट-वेस्ट ट्रफ लाइन बन गई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसका असर भी शुरू हो चुका है। बीते 24 घंटे में विदिशा, छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल समेत प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के इलाकों सहित मालवा, निमाड़ के कुछ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। जबकि रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, छतरपुर और निवाड़ी में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, राजस्थान में भी मौसम ने दस्तक दे दी है। जयपुर में बुधवार को पूर्वी हिस्से में जमकर बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से में उमस के कारण लोग परेशान रहे। कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, टोंक, झालावाड़ सहित दक्षिणी-पूर्वी जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर सहित आठ जिलों में गुरुवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि यह अभी प्री मानसून है। मानसून गुरुवार से आएगा। अगले तीन दिन तक अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक जिले में भारी-से बहुत भारी बारिश हो सकती है।


बिहार के सभी हिस्सों में बुधवार को बारिश का सिस्टम सक्रिय रहा। इस दौरान बिहार में सामान्य से 254 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। बिहार में सामान्य बारिश 10.7 मिमी थी, जो बुधवार को बढ़कर 37.9 मिमी हो गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल में बारिश के बाद मानसून अब सेंट्रल और वेस्ट यूपी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 30 जून तक यूपी के 46 जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-50 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से नम हवा लगातार उठ रही है। तीन जुलाई के बाद यूपी में कुछ दिन के लिए बारिश थमेगी। 15 जुलाई के बाद फिर से बारिश होगी। ओडिशा और कर्नाटक, केरल समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून पहले ही पहुंच चुका है। इन राज्यों में ठीक-ठाक बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed