फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Update: light rain in Delhi, heavy in Northeast, heatwave days over, know todays weather update

Monsoon Update: दिल्ली में रिमझिम, पूर्वोत्तर में झमाझम, लू के दिन लदे, जानिए आज कहां होगी बारिश

Fri, 17 Jun 2022 07:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 17 Jun 2022 07:58 AM IST
सार

दिल्ली में रिमझिम बारिश से पारा लुढ़क गया। फिलहाल झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है। देश के सभी हिस्सों में अब लू का प्रभाव खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
Monsoon Update: light rain in Delhi, heavy in Northeast, heatwave days over, know todays weather update
दिल्ली में बारिश(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

देश में दक्षिण पश्चिम मानूसन जनजीवन को राहत दे रहा है। दिल्ली एनसीआर में पश्चिम विक्षोभ के असर से रिमझिम तो पूर्वोत्तर समेत देश के कई राज्यों में मानूसन की दस्तक से झमाझम वर्षा हुई। पूर्वोत्तर में कहीं-कहीं भारी वर्षा से जनजीवन पर आफत भी आई। देश में फिलहाल लू के दिन लद गए हैं। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के  मौसम में बदलाव आया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 18 जून तक बारिश का अनुमान है। आज जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट है। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में यहां वर्षा हुई

  • निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार बीते 24 घंटों में यानी गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, रायलसीमा, पूर्वी गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, केरल, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण गुजरात और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • वहीं, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश हुई। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और कोंकण और गोवा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। 


आज यहां हो सकती है बारिश

  • ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, लक्षद्वीप लक्ष्यदीप में हल्की से मध्यम। 
  • केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश संभव।
  • पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश के आसार।
  • बिहार, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • उत्तर और पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों और पश्चिमी एमपी में हल्की बारिश संभव है।


दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी से राहत
दिल्ली में रिमझिम बारिश से पारा लुढ़क गया। फिलहाल झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है। उत्तर और मध्य भारत में भी मानसून की आहट से तापमान गिर रहा है। देश के सभी हिस्सों में अब लू का प्रभाव खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed