फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Update Heavy Rain Alert in these states possibility of rain in Delhi on July 7 And 8 Weather Report Latest News

Monsoon Update: इन राज्यों में होगी झमाझम बरसात, दिल्ली में सात-आठ जुलाई को बारिश के आसार, पढ़ें आपके शहर में कब बरसेंगे बादल

Mon, 04 Jul 2022 08:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Jul 2022 08:28 PM IST
सार

विभाग के अनुसार,अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, इसी दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Monsoon Update Heavy Rain Alert in these states possibility of rain in Delhi on July 7 And 8 Weather Report Latest News
monsoon - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अधिकांश राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी हैं। कई राज्यों में बाढ़ आ रही है, तो कई शहरों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच राजधानी दिल्ली में भी मानसून पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना है। जबकि दिल्ली में सात और आठ जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार,उत्तरी ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। वहीं,दक्षिण पश्चिम राजस्थान से सटे इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पश्चिम मध्य अरब सागर तक फैली हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। दक्षिण गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 8 और कोंकण और गोवा में 7 और 8 जुलाई, 2022 को अलग-अलग अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। जबकि अगले 5 दिनों के दौरान मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज-बिजली के साथ व्यापक वर्षा और छह और सात जुलाई को मराठवाड़ा में और आज से छह जुलाई के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार,अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, इसी दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में सात और आठ जुलाई और विदर्भ और छत्तीसगढ़ में चार से पांच जुलाई के दौरान बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, ओडिशा में  चार, सात और आठ जुलाई को भारी बारिश आने की उम्मीद है।


वहीं, सात और आठ जुलाई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली में अलग-अलग भारी बारिश होने का अनुमान है। जबकि छह तारीख को पश्चिम उत्तर प्रदेश, 4 से 8 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और  5 से 8 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। छह से आठ जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed