फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon weather update today in bihar jharkhand up delhi uttarakhand heavy rain fall in these states today here you know latest update

Monsoon Update: बिहार-झारखंड में भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली में भी रिमझिम के आसार, जानें अपने राज्य का हाल

Sun, 27 Jun 2021 01:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 27 Jun 2021 01:42 PM IST
सार

मौसम विभाग की माने तो 27 जून यानी आज झारखंड, बिहार और उत्तर समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि दिल्ली को मॉनसून के लिए अभी एक और हफ्ते का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
monsoon weather update today in bihar jharkhand up delhi uttarakhand heavy rain fall in these states today here you know latest update
मानसून अपडेट: बिहार और झारखंड में भारी बारिश की संभावना - फोटो : PTI

विस्तार

देशभर में अब मॉनसून की गति धीमी पड़ गई है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार को आंधी के साथ छिटपुट बारिश हुई। इधर मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार के लोगों को मॉनसून की भारी बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन


हालांकि बिहार और उत्तर प्रदेश में मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजरना जारी है। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विभाग ने देश के किन हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है...
विज्ञापन


इन जगहों पर हो सकती है भारी बारिश
मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, रविवार को पूर्वी यूपी, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, बंगाल, तटीय ओडिशा, तेलंगाना और अंडमान -निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली में रविवार को बादल छाए रहने के साथ-साथ गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





इसके अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी हिमालय, दक्षिणपूर्व राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से जुड़ी धूल भरी आंधी भी आ सकती है। 

बिहार में भारी बारिश और वज्रपात

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों में बारिश के साथ भारी वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार में अभी से बारिश का असर देखने को मिला है। बिहार में अगले 72 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के बाद भी छिटपुट बारिश ही देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर पूर्वी यूपी में गरज के साथ-साथ बौछारे भी पड़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली, पीलीभीत, शामली, अलीगढ़, एटा, सहारनपुर, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, कासगंज आदि जगहों पर बारिश का अनुमान है। 

झारखंड में बारिश
राज्य में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में 27 जून को पश्चिमी देशों में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed