फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon session of Parliament, PM Narendra Modi Speech, India youth have embarked on a new journey into space

Monsoon Session: '56 नहीं, 28 साल के नौजवान बढ़ा रहे देश का मान', संसद सत्र से पहले पीएम मोदी का राहुल पर तंज

Mon, 20 Jul 2026 10:51 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 20 Jul 2026 10:51 AM IST
सार

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं, वैज्ञानिकों और आर्थिक प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद भारत की विकास दर 7.7 प्रतिशत रही है। पीएम ने संसद में सार्थक चर्चा की अपील की।

विज्ञापन
Monsoon session of Parliament, PM Narendra Modi Speech, India youth have embarked on a new journey into space
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद का मानसून सत्र सोमवार (20 जुलाई) से शुरू हो गया। मॉनसून सत्र के लिए संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मानसून हो या संसद का मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय रहें तो बहुत फलदायी साबित होते हैं। इससे देश का कल्याण और सभी जीवों की भलाई होती है। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि यह मानसून और मानसून सत्र, दोनों ही देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए उत्पादक साबित हों।

विज्ञापन


राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री का तंज
प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में एक नई यात्रा शुरू की है। उन्होंने बताया कि 'स्काईरूट' स्टार्टअप में काम करने वाली पूरी टीम की औसत उम्र केवल 28 साल है। इन युवाओं ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- मैं किसी 56 वर्षीय युवक की बात नहीं कर रहा हूं। मैं देश के उन युवा उद्यमियों की बात कर रहा हूं जिनकी औसत आयु 28 वर्ष है... वे बधाई के पात्र हैं, इसमें कोई संदेह नहीं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले एक महीने में देश ने कई मील के पत्थर हासिल किए हैं, जिससे हर नागरिक गर्व से भर गया है। पिछले साल मानसून सत्र से ठीक पहले एक भारतीय नागरिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे और हाल ही में एक युवा भारतीय स्टार्टअप ने अंतरिक्ष में बड़ी सफलता हासिल की है।

वैश्विक संकट के बीच मजबूत अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में युद्ध का खतरा बना हुआ है। पश्चिम एशिया के संघर्ष ने भारत जैसे उन देशों के लिए बड़ा संकट पैदा किया जो ऊर्जा के लिए दूसरों पर निर्भर हैं। इसके कारण पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, उर्वरक और रसायनों को लेकर कई बाधाएं आईं। इन सबके बावजूद भारत ने 7.7 प्रतिशत की विकास दर बनाए रखी और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनकर उभरा। यह भारत की आंतरिक ताकत को दिखाता है।

रिफॉर्म एक्सप्रेस और नए प्रोजेक्ट्स
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर सवार होने के कारण ही युवा इतना साहस दिखा पा रहे हैं। हाल ही में राजस्थान में एक बड़ी तेल रिफाइनरी देश को समर्पित की गई। कुछ हफ्ते पहले तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट और एक ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत की गई। भारत की हाइड्रोजन ट्रेन में सबसे शक्तिशाली इंजन है और यह अपनी तरह की सबसे लंबी ट्रेन है। यह सफलता देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, उद्यमियों और श्रमिकों की मेहनत का परिणाम है।



संसद में तथ्यों और तर्क पर हो चर्चा
संसद की कार्यवाही पर पीएम मोदी ने कहा- मेरा दृढ़ विश्वास है कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां हंगामे की कोई जगह नहीं होती। उन्होंने कहा कि देश के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। संसद में सभी दलों के पास अनुभवी सांसद हैं। देश को उनके अनुभव और ज्ञान की जरूरत है। इसलिए संसद का सुचारू रूप से चलना, सार्थक चर्चा होना और देश को आगे ले जाने का सामूहिक संकल्प आज के समय की मांग है।

लोकसभा अध्यक्ष के स्वागत संदेश की सराहना की
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष द्वारा किए गए एक विशेष प्रयास की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि आज सुबह ही लोकसभा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश के सभी सांसदों का स्वागत करने के अपने आत्मीय भाव को व्यक्त किया था। प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वह भी लोकसभा अध्यक्ष के उस स्वागत संदेश में अपना स्वर मिलाते हैं और सभी सांसदों को संसद की कार्यवाही में बढ़-चढ़कर सदन में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रित करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed