{"_id":"596b7d3b4f1c1b9c158b49e7","slug":"monsoon-session-of-parliament-from-tomorrow-likely-to-be-stormy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र: मारे गए अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धाजंलि देकर लोकसभा-राज्यसभा स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मानसून सत्र: मारे गए अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धाजंलि देकर लोकसभा-राज्यसभा स्थगित
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
संसद का मानसून का सत्र सोमवार को शुरू हो गया है और पहले दिन अमरनाथ में आतंकियों के हाथों मारे गए यात्रियों को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित हो घी है।बता दें कि विपक्ष मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।
विज्ञापन
भीड़ और गौ रक्षकों की बढ़ती हिंसा, कश्मीर की स्थिति और सीमा पर चीन के साथ तनातनी का मुद्दा उठाकर संयुक्त विपक्ष सरकार की परेशानी बढ़ाने के लिए तैयार है। मानसून सत्र के शुरू होते ही विपक्ष के नेता संसद में मिले और उन्होंने बैठक भी की।
विज्ञापन
Delhi: Leaders from opposition parties met in the Parliament, ahead of the Monsoon Session. pic.twitter.com/1MVBptQNO4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) July 17, 2017
Rajya Sabha adjourned till tomorrow after giving obituary to former members and victims of #AmarnathTerrorAttack pic.twitter.com/qeiqIbYrCY
— ANI (@ANI_news) July 17, 2017
11 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में जीएसटी के परिणामों, कृषि संकट और पाकिस्तान के खिलाफ नीति जैसे कुछ अन्य मुख्य मुद्दों पर भी गर्मागर्म बहस होने की आशंका दिख रही है। वहीं कुछ पार्टियां गोहत्या पर लगे प्रतिबंध की अधिसूचना के मुद्दे को उठा सकती हैं, और इस संबंध में सरकार से स्पष्टीकरण की भी मांग कर सकती हैं।
सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि हम सरकार से जवाब मांगेंगे कि वह गौ रक्षकों और भीड़ की हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है। ऐसी घटनाएं देश के सामाजिक सौहार्द और ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रही हैं।
वहीं सरकार अपनी तरफ से मुख्य विधेयकों को पारित कराने के लिए विपक्ष से सहयोग की मांग कर रही है। संसद में लगभग दो दर्जन विधेयक पारित होने हैं जिनके लिए लगभग 20 बैठकें होंगी।