फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon session of parliament 2020, The government does not want to talk on China in parliament, PM will give information to the opposition

चीन से तनातनी पर संसद में नोकझोक नहीं चाहती सरकार, विपक्ष को पीएम देंगे जानकारी

Tue, 08 Sep 2020 06:21 AM IST
संजीव कुमार झा हिमांशु मिश्र, अमर उजाला ,नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला ,नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 08 Sep 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
monsoon session of parliament 2020, The government does not want to talk on China in parliament, PM will give information to the opposition
संसद - फोटो : ANI

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ जारी तनातनी के बेहद संवेदनशील मामले में सरकार संसद में ज्यादा नोकझोक नहीं चाहती। ऐसे मे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के चुनिंदा नेताओं को पूरे मामले की जानकारी देंगे।

विज्ञापन


हालांकि, यह तय नहीं हो पाया है कि इसके लिए प्रधानमंत्री की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी या संसद सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पीएम विपक्षी नेताओं को ताजा स्थिति की जानकारी देंगे। संवाद इसा हफ्ते होगा।
विज्ञापन



14 सितंबर से पहले संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले ही खासतौर पर कांग्रेस समेत विपक्ष चीन से जारी तनातनी के बीच सरकार पर हमलावर है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा शिवसेना नेता प्रतिदिन सरकार पर चीन के आगे घुटने टेकने का आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते महीने इस मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पीएम के द्वारा देश की एक इंच जमीन भी चीन के कब्जे में न होने के दावे पर राहुल लगातार सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस की योजना इस मुद्दे पर सत्र के दौरान मुखर विरोध जताने की है।


विवाद के एक-एक पहलुओं के बारे में बताएंगेः सूत्रों का कहना है कि योजना पीएम की ओर से विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाने की है।  अगर ऐसा नहीं हुआ तो सत्र से पहले होने वाली सर्वदलीय बैठक में पीएम विपक्ष के नेताओं को इस पूरे विवाद के एक-एक पहलुओं की जानकारी देंगे। इस दौरान विपक्षी नेताओं को ताजा स्थिति से भी अवगत कराया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सरकार विपक्ष की तर्ज पर आक्रामक भूमिका निभा सकती है। 

सरकार के पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त तथ्य भी हैं, मगर अभी वह ऐसा रुख अपनाने से बचना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed