फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon Rain: Orange alert for Rajasthan, Jammu and Kashmir and Yellow alert for many states of North India

भारी बारिश की चेतावनी: राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज और उत्तर भारत के लिए येलो अलर्ट जारी

Tue, 13 Jul 2021 05:00 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 13 Jul 2021 05:00 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार के लिए राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के संबंध में ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के वास्ते येलो अलर्ट जारी करके भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Monsoon Rain: Orange alert for Rajasthan, Jammu and Kashmir and Yellow alert for many states of North India
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार के लिए राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के संबंध में ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के वास्ते येलो अलर्ट जारी करके भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट और गुजरात, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और असम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


इन चार रंगों से जारी होती है चेतावनी
विभाग मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गंभीरता के आधार पर चार रंगों... हरे, पीले, नारंगी और लाल... की चेतावनी जारी करता है। इसमें हरे रंग की चेतावनी सबसे हल्की और लाल सबसे गंभीर स्तर की चेतावनी होती है।
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और केरल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के रविवार को आगमन के बाद देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय में मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में मंगलवार को भारी वर्षा होने का अनुमान है।


विभाग के अनुसार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम तथा तेलंगाना में आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed