{"_id":"593d71924f1c1ba95d9bef40","slug":"monsoon-making-steady-advance-expect-a-good-week-ahead-imd","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रहा मानसून, पर अभी कुछ और समय पड़ती रहेगी गर्मी की मार!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तेजी से बढ़ रहा मानसून, पर अभी कुछ और समय पड़ती रहेगी गर्मी की मार!
एजेंसी, नई दिल्ली।
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम मानसून समय से पहले महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल में दस्तक दे देगा और मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले हफ्ते में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग के महानिदेशक डा. केजे रमेश ने कहा कि मानसून अपने सक्रिय चरण में है।
मानसून मुंबई, महाबलेश्वर (महाराष्ट्र में) और उत्तरी कर्नाटक के बीजापुर जिला के कोंकण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पहुंच भी चुका है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बन रहा है जिससे पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मानसून जल्द पहुंच जाएगा। आने वाला हफ्ता बारिश के लिहाज से पश्चिमी और पूर्वी भारत के लिए बेहतरीन होगा।
मौसम विभाग के महानिदेशक डा. केजे रमेश ने यह भी बताया कि आने वाले 24 घंटों में देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान कम होने की संभावना नहीं है, बल्कि तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है। गौरतलब है कि इस वर्ष 96 फीसदी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।