{"_id":"667e5ab5b7924cab3f03f749","slug":"monsoon-in-delhi-sp-mp-ram-gopal-yadav-being-helped-by-members-of-his-staff-and-others-to-his-car-news-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: भारी बारिश के बीच फंसे सपा सांसद राम गोपाल यादव, जलभराव के बीच दो लोग उठाकर कार तक ले गए; देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Video: भारी बारिश के बीच फंसे सपा सांसद राम गोपाल यादव, जलभराव के बीच दो लोग उठाकर कार तक ले गए; देखें वीडियो
Fri, 28 Jun 2024 12:09 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:09 PM IST
सार
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि अगर नाले साफ होते तो ऐसी स्थिति कभी नहीं होती। नीति आयोग के एक सदस्य, मंत्री, गृह राज्य मंत्री, अन्य मंत्री, नौसेना एडमिरल, जनरल यहां रहते हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव
- फोटो : ANI (Video Grab)
विस्तार
राजधानी दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत जोरदार हुई है। आज सुबह भारी बारिश के कारण सड़कों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई इलाकों में लोग वाहनों के साथ फंस गए। कुछ जगह दिल्ली मेट्रों की सेवाएं भी प्रभावित हुई। भारी बारिश के कारण समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के आवास के बाहर का इलाका जलमग्न हो गया। राम गोपाल यादव को उनकी गाड़ी तक दो लोगों द्वारा उठाकर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
भारी बारिश से परेशान हुए सपा सांसद
भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए राम गोपाल यादव ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, "एनडीएमसी तैयार नहीं रहता है, इस बारकाफी देर से बारिश हुई है लेकिन फिर भी नाले साफ नहीं किए गए। इस इलाके में अधिकतर मंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसदों के आवास हैं। गृह राज्य मंत्री भी हैं जिनके अंतर्गत एनडीएमसी आता है। स्थिति ऐसी है कि हमें बाहर निकलने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ा।"
उन्होंने आगे कहा, "अगर नाले साफ होते तो ऐसी स्थिति कभी नहीं होती। नीति आयोग के एक सदस्य, मंत्री, गृह राज्य मंत्री, अन्य मंत्री, नौसेना एडमिरल, जनरल यहां रहते हैं। यहां जलजमाव होने पर आवाजाही में दिक्कत होती है। आपने देखा होगा कि संसद तक जाने के लिए मुझे क्या करना पड़ा। मैं सुबह के चार बजे से एनडीएमसी के अधिकारियों से बात कर रहा हूं। उन्हें पानी बाहर निकालना चाहिए। हमारे घरों में पानी घुस गया है।"
तीन जुलाई तक यलो अलर्ट जारी
भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1-आईजीआई हवाई अड्डे तक शटल सेवा निलंबित कर दी गई है। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य है। मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन में दिल्ली से मानसून टकराने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: SP MP Ram Gopal Yadav being helped by members of his staff and others to his car as the area around his residence is completely inundated.
विज्ञापन
Visuals from Lodhi Estate area. pic.twitter.com/ytWE7MGbfY— ANI (@ANI) June 28, 2024
विज्ञापन
भारी बारिश से परेशान हुए सपा सांसद
भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए राम गोपाल यादव ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, "एनडीएमसी तैयार नहीं रहता है, इस बारकाफी देर से बारिश हुई है लेकिन फिर भी नाले साफ नहीं किए गए। इस इलाके में अधिकतर मंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसदों के आवास हैं। गृह राज्य मंत्री भी हैं जिनके अंतर्गत एनडीएमसी आता है। स्थिति ऐसी है कि हमें बाहर निकलने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ा।"
#WATCH | SP MP Ram Gopal Yadav says, "NDMC is not prepared. The rainfalls are late, still they didn't clean the drains...If the drains are cleaned, this situation would never occur. A NITI Aayog member, ministers, MoS Home, other ministers, Navy Admiral, General live here. But… https://t.co/PlLZAUqWw5 pic.twitter.com/RKoAI1Raa4
— ANI (@ANI) June 28, 2024