{"_id":"5ed4e0658ebc3e909f68fa10","slug":"monsoon-hits-kerala-north-india-may-get-more-rain-than-usual","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून ने केरल में दी दस्तक, उत्तर भारत में हो सकती है सामान्य से ज्यादा बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून ने केरल में दी दस्तक, उत्तर भारत में हो सकती है सामान्य से ज्यादा बारिश
Mon, 01 Jun 2020 04:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 01 Jun 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इसी के साथ बरसात का चार महीने लंबा मौसम शुरू हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है जबकि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य बरसात होने का अनुमान है।
विज्ञापन
बहरहाल, पूर्वी और पूर्वोत्तरी भारत में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, 'दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी।' जून से सितंबर तक चलने वाले इस मानसून की वजह से देश में 75 फीसदी बारिश होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई को मानसून आने की घोषणा की थी लेकिन आईएमडी ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि इस तरह की घोषणा के लिए अभी स्थितियां बनी नहीं हैं।
