फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Update Today: IMD Predicts Heavy Rainfall in Mumbai, Waterlogging in Thane, Palghar Weather

Monsoon Rain Updates: ठाणे-पालघर में बारिश के बाद जलभराव, दो लोग उफनते नालों में बहे; मुंबई में भी हालात खराब

Thu, 29 Jun 2023 05:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 29 Jun 2023 05:07 PM IST
सार

Mumbai Rains Update Today : मानसून की दस्तक के बाद मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसके वित्तीय राजधानी मुंबई में अगले चार से पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon Update Today: IMD Predicts Heavy Rainfall in Mumbai, Waterlogging in Thane, Palghar Weather
Mansoon - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश के कई हिस्सों में बीते कई दिनों से मानसून सक्रिय है। दिल्ली-मुंबई समेत कई जगहों पर झमाझम बारिश रही है। इस बीच महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। इस वजह से कई जगहों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। भारी बारिश के कारण कई जगहों में पेड़ भी गिर गए। पिछले दो दिनों में दो लोग पानी में बह गए। ठाणे में बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में कई कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विज्ञापन

Monsoon Update Today: IMD Predicts Heavy Rainfall in Mumbai, Waterlogging in Thane, Palghar Weather
Heavy Rain in Thane - फोटो : Social Media

भारी बारिश के कारण ठाणे के निचले स्तरीय इलाकों में आ गई बाढ़
नवी मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल प्रमुख डॉ. बाबासाहेब राजाले ने बताया कि भारी बारिश के कारण ठाणे जिले के नवी मुंबई टाउनशिप में आलीशान एनआरआई कॉम्प्लेक्स की परिसर दीवार का एक हिस्सा बुधवार की रात को ढह गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन कॉम्प्लेक्स में रखी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। 

ठाणे मे एक 16 वर्षीय लड़का बुधवार को भारी बारिश के कारण उफनते नाले में बह गया। उसकी तलाश फिलहाल जारी है। पिछले 24 घंटों में ठाणे ने  200.08 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। इस साल जनवरी से अब तक शहर में 506.46 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 198.32 मिमी बारिश हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Monsoon Update Today: IMD Predicts Heavy Rainfall in Mumbai, Waterlogging in Thane, Palghar Weather
Heavy Rain in Palghar - फोटो : Social Media

निचले स्तरीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
बुधवार और गुरुवार की सुबह तक भारी बारिश के कारण भिवंडी, कल्याण और ठाणे का उल्हासनगर टाउनशिप के निचले स्तरीय इलाकों में बाढ़ आ गई। इन निचले स्तरीय इलाकों के घरों और डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में पानी घुस गया। पुलिस स्टेशन में पानी घुसने का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। स्थानीय दमकल और आपदा प्रबंधन सेलभारी बारिश के दौरान ठाणे जिले में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाओं पर रात भर काम करते रहे। 

पालघर में एक ग्रामीण की मौत 
पालघर में एक ग्रामीण देवराम गिंबल धान की खेती के लिए मंगलवार को बाजार से बीज लाने जा रहा था, लेकिन वाडा तालुका में भारी बारिश के कारण वह बह गया। बुधवार को उसका शव मिला, जिसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। 

पेड़ गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत
इस बीच मुंबई में गुरुवार को एक झोपड़ी पर पेड़ गिरने से 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य घायल हो गया। बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटनाओं में दो दिनों में यह तीसरी मौत है। इससे पहले  बुधवार को मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Monsoon Update Today: IMD Predicts Heavy Rainfall in Mumbai, Waterlogging in Thane, Palghar Weather
Heavy Rain in Mumbai - फोटो : Social Media

चार-पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
मानसून के दस्तक देने के बाद मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है जो वित्तीय राजधानी मुंबई में अगले चार से पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है। बारिश को लेकर शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कोलाबा में 75.6 मिमी, सांताक्रूज़- 74.2 मिमी, दहिसर- 148.5 मिमी, ठाणे जिले के भयंदर -122.5 मिमी, जुहू-हवाई अड्डे- 69.5 मिमी और राम मंदिर- 73.0 बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed