{"_id":"5b3619584f1c1b13358b95a5","slug":"monsoon-covers-the-country-says-india-meteorological-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में मानसून ने दी दस्तक, अगले 2 दिन तक 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देशभर में मानसून ने दी दस्तक, अगले 2 दिन तक 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jun 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इसकी जानकारी उत्तर और उत्तर-पश्चिम राज्यों में हुई भारी बारिश के बाद दी है।
विज्ञापन
दिल्ली में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने बताया कि तय समय सीमा से पहले ही मानसून पूरे भारत में पहुंच चुका है जो कि आमतौर पर हर साल 15 जुलाई तक दस्तक देता है।
विज्ञापन
Usually monsoon covers the country by July 15 but this time it has come early and today it has covered the entire country. Delhi will receive fairly widespread rainfall for the next 3 days: Dr. Sathi Devi, India Meteorological Department #Delhi pic.twitter.com/T17usWrO2x
— ANI (@ANI) June 29, 2018
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शनिवार तक जिन 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी गुजरात, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, महाराष्ट्र का कोंकण, गोवा, केरल, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना शामिल हैं।
अमरनाथ यात्रा रोकी गई
जम्मू-कश्मीर में मानसून की दस्तक के साथ ही शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। बीते दो दिन में यात्रा को दो बार रोका गया। बालटाल और पहलगाम, दोनों ही मार्गों पर फिसलन हो गई थी जिसकी वजह से यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था।
मनाली-लेह मार्ग बंद
हिमाचल में भी मानसून सक्रिय है मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। हिमाचल में मढ़ी के पास पहाड़ी धंसी गई तो वहीं मनाली-लेह मार्ग बंद किया गया है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा में बारिश-भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है।