{"_id":"5b329a1d4f1c1bf16e8ba041","slug":"monsoon-can-give-knocks-in-48-hours-get-relief-from-sultry-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दस्तक दे सकता है मानसून, मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज दस्तक दे सकता है मानसून, मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:31 AM IST
विज्ञापन
सूरज की तपिश और उमस के कारण लंबे समय से परेशान दिल्ली को मंगलवार को मानसून पूर्व रिमझिम का तोहफा मिला। सुबह से ही बादल छाए रहे और मौसम में तरावट रही। दोपहर खत्म होते ही हल्की बूंदों ने मौसम सुहाना बना दिया। इसका असर यह हुआ कि दिल्ली के तापमान में बड़ी गिरावट हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह लुढ़ककर 34.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन में औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 28 से 30 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। इससे पहले पूर्व मानसून की गतिविधियां चालू हो गई हैं। गर्जन और हल्की आंधी देश केउत्तर-पश्चिमी हिस्से में शुरू हो गई है। यह स्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए बेहतर और अनुकूल हैं। इसलिए दिल्ली व उत्तर-पश्चिम समेत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और राजस्थान के दक्षिण-पूर्व हिस्से में अगले 48 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन