{"_id":"5d1203ac8ebc3e130a160e8b","slug":"monsoon-advances-towards-indore-it-may-rain-soon-in-indore-ujjain-and-nearby-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ही घंटों में इंदौर पहुंचेगा मानसून, महाकाल की नगरी में जल्द होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ही घंटों में इंदौर पहुंचेगा मानसून, महाकाल की नगरी में जल्द होगी बारिश
Tue, 25 Jun 2019 05:04 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
मानसून का बदला मिजाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में दस्तक देने के बाद मानसून मंगलवार को इंदौर की ओर बढ़ गया है। अगले 48 घंटों में इसके भोपाल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मानसून की दस्तक से आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम खुशनुमा बना रहने की संभावना है।
इससे पहले रविवार को प्री-मानसून की आहट मिली थी। दोपहर बाद इंदौर शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों से होते हुए मानसून ने मंगलवार को इंदौर का रुख किया है। साथ ही सूबे की राजधानी तक पहुंचने में इसे 48 घंटे लगेंगे।
आईएमडी अधिकारी गुरुदत्त मिश्रा ने बताया कि जल्द ही मानसून इंदौर पहुंचेगा। पिछले 24 घंटों में ग्वालियर और चंबल क्षेत्रों को छोड़कर लगभग पूरे मध्य प्रदेश में बारिश हुई है। कहा कि रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, उज्जैन, आगर मालवा और इंदौर जिलों के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है।