फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Monsoon advances towards Indore it may rain soon in Indore Ujjain and nearby districts

कुछ ही घंटों में इंदौर पहुंचेगा मानसून, महाकाल की नगरी में जल्द होगी बारिश

Tue, 25 Jun 2019 05:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 Jun 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Monsoon advances towards Indore it may rain soon in Indore Ujjain and nearby districts
मानसून का बदला मिजाज - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में दस्तक देने के बाद मानसून मंगलवार को इंदौर की ओर बढ़ गया है। अगले 48 घंटों में इसके भोपाल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मानसून की दस्तक से आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम खुशनुमा बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को प्री-मानसून की आहट मिली थी। दोपहर बाद इंदौर शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों से होते हुए मानसून ने मंगलवार को इंदौर का रुख किया है। साथ ही सूबे की राजधानी तक पहुंचने में इसे 48 घंटे लगेंगे। 
विज्ञापन


आईएमडी अधिकारी गुरुदत्त मिश्रा ने बताया कि जल्द ही मानसून इंदौर पहुंचेगा। पिछले 24 घंटों में ग्वालियर और चंबल क्षेत्रों को छोड़कर लगभग पूरे मध्य प्रदेश में बारिश हुई है। कहा कि रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, उज्जैन, आगर मालवा और इंदौर जिलों के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed