{"_id":"60ccaf2ef3575763df7e2942","slug":"monsoon-2021-knocking-in-rajasthan-moving-towards-gujarat-madhya-pradesh-delhi-will-have-to-wait","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून : राजस्थान में दी दस्तक, गुजरात-मध्य प्रदेश की ओर बढ़ा, दिल्ली को करना होगा इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून : राजस्थान में दी दस्तक, गुजरात-मध्य प्रदेश की ओर बढ़ा, दिल्ली को करना होगा इंतजार
Fri, 18 Jun 2021 08:05 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, नई दिल्ली/जयपुर।
पीटीआई, नई दिल्ली/जयपुर।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 18 Jun 2021 08:05 PM IST
सार
मानसून ने राजस्थान में अपनी दस्तक दे दी है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून गुजरात,राजस्थान,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली को मानसून की बौछारों के लिए अभी इंतजार करना होगा। मानसूनी हवाओं के 27 जून तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे में गुजरात, दक्षिण राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। मानसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) जूनागढ़, दीसा, गुना,कानपुर, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन
आईएमडी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पश्चिमी हवाओं का असर मानसून पर 23 जून तक बना रह सकता है और इसलिए राजस्थान, पंजाब के शेष हिस्से, हरियाणा और दिल्ली में इस दौरान मॉनसून नहीं पहुंचने के आसार हैं। यह भी कहा कि मानसून के आगे बढ़ने का क्रम 26 जून और 30 जून के बीच धीरे-धीरे मजबूत होने की उम्मीद है और इस दौरान वह उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में पहुंचेगा।
विज्ञापन
स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि पिछले तीन-चार दिन से पश्चिमी हवाएं मानसून को उत्तर पश्चिम भारत में आगे बढ़ने से रोक रहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये हवाएं अगले सप्ताह भी रहेंगी, इसलिए दिल्ली में अपने तय समय पर ही 27 जून के आसपास मानसून की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
राजस्थान में दी दस्तक
जानकारी के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को राजस्थान की सीमा में पहुंच गया और इसके आने वाले दिनों में और आगे बढ़ने का अनुमान है। स्थानीय मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने 18 जून को दक्षिण पूर्वी राजस्थान होते हुए प्रदेश में प्रवेश किया और इसकी उत्तरी सीमा राज्य के उदयपुर एवं झालावाड़ जिलों से गुजर रही है। प्रवक्ता के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
उन्होंने बताया कि इस बीच इस महीने एक जून से अब तक राज्य में मानसून पूर्व व इतर अच्छी बारिश हुई। समग्र रूप से इन 18 दिन में समूचे राजस्थान में सामान्य रूप से 20.0 मिमी. बारिश के बजाय वास्तविक बारिश 29.2 मिमी. रही है।