फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monks training for dhamma in agra

बुद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार के लिए आगरा में मिलेगी भिक्षुओं को धम्म की ट्रेनिंग

Thu, 13 Oct 2016 05:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला,आगरा Updated Thu, 13 Oct 2016 05:03 AM IST
विज्ञापन
monks training for dhamma in agra
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images

देशभर में बुद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार के लिए भिक्षुओं को आगरा में तैयार किया जाएगा। बौद्ध भिक्षुओं को धम्म की ट्रेनिंग ताजनगरी में ही दी जाएगी। देश में अपनी तरह के इस पहले राष्ट्रीय धम्म प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन रोहता के गौतम बुद्ध इंटर कालेज परिसर में भंते ज्ञानरत्न महाथेरा ने किया। इस केंद्र में 10 से 90 दिन का प्रशिक्षण बौद्ध भिक्षुओं को दिया जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के शुभारंभ के साथ ही देश के पहले राष्ट्रीय धम्म प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। महासभा के संस्थापक पूर्व विधायक धर्म प्रकाश भारतीय ने बताया कि देश में बौद्ध भिक्षुओं के प्रशिक्षण की अब तक कोई व्यवस्था नहीं थी। बौद्ध विहारों में ही उन्हें धम्म का प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। 

विज्ञापन

​इस केंद्र की खास बात है

monks training for dhamma in agra
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images
यह पहला मौका है कि जब राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया हो। यहां 200 बौद्ध भिक्षुओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। धम्म की सबसे छोटी ट्रेनिंग 10 दिन की होगी। 20,30, 45, 60 और 90 दिन का प्रशिक्षण सत्र भी यहां चलाया जाएगा।

इस केंद्र की खास बात ये है कि भगवान बुद्ध के धम्म पर लिखी पुस्तक ‘बुद्ध और उनका धम्म’ ही उनके लिए धार्मिक ग्रंथ होगा। इस भगवान बुद्ध के संदेशों को देश भर में यहां प्रशिक्षित भिक्षु पहुंचाएंगे।

केंद्र के उद्घाटन पर रामकिशन अशोकायन, राष्ट्रीय आचार्य इ. किशोर बौद्ध, बीएल चंद्रा, हरीदास बौद्ध, आशाराम गौतम, सीताराम भास्कर, नेमीचंद्र चौधरी, एसएस प्रसाद, बादल सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed