फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monkeypox Centre holds high-level meeting as India's tally climbs

Monkeypox: भारत में मंकीपॉक्स के चार केस मिलते ही हड़कंप, केंद्र सरकार ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

Sun, 24 Jul 2022 04:57 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 24 Jul 2022 04:57 PM IST
सार

पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं विज्ञान मामलों के महानिदेशक कर रहे थे। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और आईसीएमआर के अधिकारी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
Monkeypox Centre holds high-level meeting as India's tally climbs
मंकीपॉक्स के खतरे से करें बचाव के उपाय - फोटो : istock

विस्तार

भारत में अकेले जुलाई में ही मंकीपॉक्स संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर चार पहुंच गया है। रविवार को दिल्ली में भी एक संक्रमित मिलने से अब पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन


पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं विज्ञान मामलों के महानिदेशक कर रहे थे। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और आईसीएमआर के अधिकारी भी शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि दिल्ली में आज 31 वर्षीय व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित निकला। चौंकाने वाली बात यह है कि उसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। इसे बुखार और त्वचा के घावों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह मरीज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में अब तक 3 मरीजों की पुष्टि
देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को दक्षिण केरल के कोल्लम जिले में सामने आया था। वहीं दूसरा मामला 18 जुलाई को और तीसरा मामला 22 जुलाई को केरल में ही सामने आया था। तीनों शख्स विदेश की यात्रा कर लौटे थे। बीते दिनों केरल सरकार ने बढ़ते मंकीपॉक्स के मामलों को देखते हुए एसओपी जारी कर दिया था। इसके अनुसार, अगर निकट संपर्क में आए व्यक्ति को बुखार हो, तो उन्हें आइसोलेटेड किया जाए और यदि उनके शरीर पर लाल धब्बे दिखाई देते हैं, तो उनके नमूने मंकीपॉक्स की जांच के लिए भेज जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed