फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Money laundering case: Misa Bharti attack on husband and deceased CA

मनी लांड्रिंग मामला: मीसा भारती ने पति और मृत सीए पर फोड़ा ठीकरा

Mon, 05 Mar 2018 03:26 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 03:26 AM IST
विज्ञापन
Money laundering case: Misa Bharti attack on husband and deceased CA
मीसा भारती
मनी लांड्रिंग के आरोप में लगातार घिरती जा रहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जिस कंपनी के खिलाफ जांच कर रहा है उसका जिम्मा उनके पति शैलेष कुमार और मृत सीए संदीप शर्मा पर था। हालांकि ईडी ने कहा कि ‘दोनों ने सक्रिय रूप से साजिश’ रचते हुए शैल कंपनियों का इस्तेमाल कर 1.2 करोड़ रुपये का धन शोधन किया।
विज्ञापन


ईडी ने मीसा-शैलेष के खिलाफ दिसंबर में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें कहा गया है कि दोनों इस मामले में पक्षकार थे और अपराध की प्रक्रिया से सीधे जुड़े हुए थे। इसमें संपत्ति को छिपाना, कब्जा और अधिग्रहण अथवा इस्तेमाल या इसे बेदाग संपत्ति बताना शामिल है। इसलिए दोनों मनी लांड्रिंग के दोषी है।
विज्ञापन

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने इस चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए अभियोजन की शिकायत को मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत बताया है। दोनों को इस मामले में समन किया गया है। मीसा और शैलेष के सोमवार को कोर्ट के समक्ष पेश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला दिल्ली में एक फार्म हाऊस की खरीद से जुड़ा है। मीसा भारती और उनके पति शैलेष कुमार ने इसे अपनी कंपनी मैसर्स मिसाइल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्रा. लिमिटेड के नाम से खरीद था। आरोप है कि वर्ष 2008-09 में इसके लिए 1.2 करोड़ रुपये मनी लांड्रिंग के जरिये इस्तेमाल किए गए।


मीसा को ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्होंने एजेंसी के सवालों को संक्षिप्त में उत्तर दिया। मीसा ने कहा कि कंपनी की रोजमर्रा की गतिविधियों को उनके पति शैलेष और कंपनी की बिजनेस गतिविधियों को दिवंगत सीए संदीप शर्मा देखते थे। इसलिए उनके पति और मृत सीए ही कंपनी और फार्म हाऊस की खरीद से संबंधित सवालों को जवाब देने की बेहतर स्थिति में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed