{"_id":"61906c0ac68f8b501d4396ed","slug":"money-laundering-case-ed-attaches-several-properties-worth-18-14-crore-rupees-of-unitech-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग मामला : ईडी ने यूनिटेक की गुरुग्राम में 18.14 करोड़ रुपये की कई संपत्तियों को किया जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनी लॉन्ड्रिंग मामला : ईडी ने यूनिटेक की गुरुग्राम में 18.14 करोड़ रुपये की कई संपत्तियों को किया जब्त
Sun, 14 Nov 2021 07:23 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 14 Nov 2021 07:23 AM IST
सार
ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुर्क की गई संपत्तियों में गुरुग्राम स्थित मल्टीप्लेक्स और लखनऊ में छह वाणिज्यिक संपत्तियां तथा दो दर्जन बैंक खाते और सावधि जमा शामिल हैं। ये संपत्तियां एनोवा फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और एफएनएम प्रॉपर्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)
- फोटो : social media
विस्तार
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत यूनिटेक की गुरुग्राम स्थित 18.14 करोड़ रुपये की कई संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। कुर्क की गई संपत्तियों में गुरुग्राम स्थित मल्टीप्लेक्स और लखनऊ में छह वाणिज्यिक संपत्तियां तथा दो दर्जन बैंक खाते और सावधि जमा शामिल हैं।
विज्ञापन
ये संपत्तियां एनोवा फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और एफएनएम प्रॉपर्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर हैं। जो चंद्रा (यूनिटेक के प्रमोटर अजय चंद्रा और संजय चंद्रा) की बेनामी संपत्ति में शामिल हैं। आरोप है कि इन दो बेनामी संस्थाओं की संपत्ति को चंद्रा बंधुओं द्वारा उनके करीबी विश्वासपात्रों के माध्यम से डायवर्ट करके बनाया गया था।
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और यूनिटेक समूह और उसके प्रमोटरों के खिलाफ घर खरीदारों द्वारा दायर कई प्राथमिकी पर आधारित है।
विज्ञापन
ईडी ने इस साल के शुरू में यूनिटेक समूह और उसके प्रमोटरों के खिलाफ पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया था कि इसके मालिक संजय चंद्रा और अजय चंद्रा ने अवैध रूप से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक साइप्रस और केमैन आइलैंड्स को डायवर्ट किया था। इस मामले में अब कुल संपत्तियों की कुर्की 690.66 करोड़ रुपये पहुंच गई है।