फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Monetary policy committee meeting of RBI postponed due to vacancy

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक टली, यह वजह आई सामने

Tue, 29 Sep 2020 03:13 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 29 Sep 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
Monetary policy committee meeting of RBI postponed due to vacancy
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : PTI

रिजर्व बैंक ने सोमवार को बताया कि 29 सितंबर से होने से मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक टाल दी गई है। नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। यह फैसला समिति के खाली पदों पर नियुक्ति न हो पाने की वजह से लिया गया है।

विज्ञापन


आरबीआई के अनुसार, एमपीसी बैठक में समिति के छह सदस्यों में से कम से कम चार का रहना जरूरी है। इसमें गवर्नर सहित तीन आंतरिक सदस्य होते हैं और तीन बाहरी सदस्य। तीन बाहरी सदस्यों का चार साल का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था और उन पदों पर अभी तक नियुक्ति नहीं हो सकी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आरबीआई 1 अक्तूबर को नीतिगत दरों के अलावा अन्य मौद्रिक नीतियों की घोषणा करने वाला था।
विज्ञापन


11 फीसदी घटेगा भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार : इक्रा
घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को जीडीपी अनुमान घटाते हुए 2020-21 के लिए (-)11 फीसदी कर दिया है। एजेेंसी ने पहले 9.5 फीसदी गिरावट का अनुमान लगाया था। इक्रा ने कहा कि भारत में कोविड-19 संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। छोटे कारोबारियों और अनौपचारिक क्षेत्र पर असर के कारण जीडीपी पर दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में व्यापार के अवसर ज्यादा : अडाणी
दिग्गज उद्योगपति गौतम अडाणी ने जीडीपी में गिरावट को खारिज करते हुए कहा कि भारत में व्यापार के अवसर अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा हैं। 2050 तक भारत दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। जेपी मॉर्गन इंडिया के सम्मेलन में उन्होंने कहा, 1994 में मेरी कंपनी में निवेश करने वालों की पूंजी 800 गुना बढ़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed