फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Moldova becomes 107th member of International Solar Alliance

Moldova: अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य बना मोल्दोवा, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Tue, 05 Aug 2025 05:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 05:17 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, मोल्दोवा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य बन गया है। मोल्दोवा गणराज्य ने नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) और डिपॉजिटरी प्रमुख पीएस गंगाधर के साथ भारत में मोल्दोवा की राजदूत एना तबानकी बैठक के दौरान अनुसमर्थन का साधन सौंपा।

विज्ञापन
Moldova becomes 107th member of International Solar Alliance
मोल्दोवा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य बना - फोटो : X@MEAIndia/ANI

विस्तार

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि मोल्दोवा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का 107वां सदस्य बन गया है। एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को नई दिल्ली में भारत में मोल्दोवा की राजदूत एना तबान के साथ बैठक के दौरान अनुसमर्थन पत्र सौंपा गया। 

विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'मोल्दोवा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य बन गया है। मोल्दोवा गणराज्य ने नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) और डिपॉजिटरी प्रमुख पीएस गंगाधर के साथ भारत में मोल्दोवा की राजदूत एना तबानकी बैठक के दौरान अनुसमर्थन का साधन सौंपा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खतरा अभी टला नहीं: वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी से दशकों पहले आया महासंकट; आफ्टरशाक्स का सिलसिला अब तक जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की 2015 में हुई थी शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन एक वैश्विक पहल है, जिसकी शुरुआत 2015 में भारत और फ्रांस ने पेरिस में सीओपी21 में की थी। इसके 124 सदस्य और हस्ताक्षरकर्ता देश हैं। यह गठबंधन दुनिया भर में ऊर्जा की पहुंच और सुरक्षा में सुधार के लिए सरकारों के साथ मिलकर काम करता है और सौर ऊर्जा को स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य की ओर एक स्थायी बदलाव के रूप में बढ़ावा देता है।


सौर ऊर्जा में निवेश को बढ़ावा देना ISA का मिशन
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का मिशन सौर ऊर्जा में निवेश को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, तकनीक और वित्तपोषण की लागत को भी कम करना है। यह कृषि, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और बिजली उत्पादन क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देता है। ISA के सदस्य देश नीतियां और नियम बनाकर, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करके, समान मानकों पर सहमति बनाकर और निवेश जुटाकर बदलाव ला रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 600 साल बाद फटा आइसलैंड का ज्वालामुखी: धरती के भीतर बढ़ते तनाव का अलार्म, जलवायु-पर्यावरण संतुलन के लिए खतरा

आईएसए ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए नए बिजनेस मॉडल बनाए
इस काम के जरिये, आईएसए ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए नए बिजनेस मॉडल बनाए, परखे और लागू किए हैं। इसने सरकारों को सलाह दी है ताकि वे अपने बिजली से जुड़े कानून और नीतियां सौर ऊर्जा के अनुकूल बना सकें। कई देशों से सौर तकनीक की मांग को इकट्ठा किया गया है और इसकी लागत को कम किया गया है। इसके अलावा, आईएसए ने निवेशकों के लिए सौर ऊर्जा क्षेत्र को सुरक्षित और आकर्षक बनाया है, ताकि इसमें ज्यादा पैसा लगाया जा सके। साथ ही, सौर इंजीनियरों और नीति बनाने वालों के लिए प्रशिक्षण, जानकारी और डेटा की सुविधा भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed