{"_id":"5b1dab614f1c1bab6e8b73d2","slug":"mohit-goyal-arrested-for-giving-mobile-in-251","type":"story","status":"publish","title_hn":"251 में मोबाइल देने का दावा करने वाला मोहित गोयल गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
251 में मोबाइल देने का दावा करने वाला मोहित गोयल गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Jun 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
मोहित गोयल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
251 रुपये में स्मार्ट फोन देने का दावा करने वाली नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स के डायरेक्टर मोहित गोयल, उसके भाई विकास मित्तल व एक महिला को दिल्ली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें भिवाड़ी गैंगरेप कांड में केस वापस लेने के बदले करोड़ों रुपये की उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार रोहिणी के एक कारोबारी का नेताजी सुभाष प्लेस में बार और रेस्तरां है। कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि एक महिला कुछ समय से गैंगरेप मामले वापस लेने के लिए उससे करोड़ों रुपये वसूलने की कोशिश कर रही है। पैसे न देने पर अन्य मामलों में फंसाने की धमकी दी।
पुलिस ने रविवार को रेस्तरां में घेरेबंदी कर कारोबारी को रुपयों से भरा एक बैग सौंपा। महिला अपने दो साथियों के साथ रेस्तरां में आई बैग लेकर अपने सहयोगियों को देने लगी तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।