कुछ ताकतें नहीं चाहतीं मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की करे: भागवत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थापना दिवस के अवसर पर संघ मुख्यालय नागपुर में आयोजित विजयादशमी कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। पहली बार फुल पैंट में आए स्वंयसेवकों को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा पूरी दुनिया आज मोदी सरकार का लोहा मान रही है हमें भी उम्मीद है धीरे धीरे मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की करेगा।
सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी सरकार की पीठ थपथपाते हुए भागवत ने कहा कि यह पहली सरकार है जो ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई कर रही है। वहीं कई मुद्दों पर हो रही सरकार की आलोचना पर भागवत ने कहा कुछ ताकते हैं जो नहीं चाहती की देश आगे बढ़े इसलिए उन्हें मोदी सरकार नहीं सुहा रही।
भागवत ने गो रक्षकों पर मचे बवाल पर कहा कि जो लोग ईमानदारी से गो रक्षा का काम रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। यह देखने भी जरूरत है कि जो लोग गो रक्षा के नाम पर उपद्रव करते हैं उन्हें असली गो रक्षकों से अलग रखा जाए, जिससे उनका उत्पीड़न न हो।
कश्मीरी पंडितों को भी न्याय मिले
भागवत ने कश्मीर में छिड़े बवाल पर सीधे पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सबको पता है कि घाटी में पत्थरबाजी और हिंसा के लिए लोगों को सीमा पार से उकसाया जाता है। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए। संघ प्रमुख ने कश्मीर के बहाने कश्मीरी पंडितों की समस्या को भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि उन लोगों की आज तक सुनवाई नहीं हुई।
कोई सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देती। न ही कश्मीर से निकाले गए पंडितों पर और न ही पीओके से आए लोगों पर। जिन्हें सरकारों ने आज तक वोटिंग का अधिकार नहीं दिया और वो आज भी मूलभूत अधिकारों से वंचित हैं। कश्मीरी पंडितों को न्याय मिलना जरूरी है।
भागवत ने कहा आज पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अलग थलग करना जरूरी है और मोदी के यशस्वी नेतृत्व में सरकार इस काम को बखूबी अंजाम दे रही है।