{"_id":"5e337ab38ebc3e4afd2fcf80","slug":"mohan-bhagwat-says-unity-is-hidden-in-diversity","type":"story","status":"publish","title_hn":"विविधता में ही छिपी है एकता, इसका सम्मान करें : भागवत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विविधता में ही छिपी है एकता, इसका सम्मान करें : भागवत
Fri, 31 Jan 2020 06:24 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 31 Jan 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि प्रकाश की गैरमौजूदगी अंधकार की ओर ले जाती है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और विविधता का सम्मान करने की अपील की। एक स्थानीय कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यह सोच सकता है कि आज का माहौल खराब हो गया लेकिन यह अहसास हमारे दिलों में प्रकाश या ज्ञान की कमी से आता है।
विज्ञापन
अपने मतभेदों के बावजूद, सभी मानव एक ही परिवार के सदस्य हैं और यह बंधन स्वार्थ पर नहीं बल्कि घनिष्ठ पारिवारिक संबंधों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सभी यह समझना चाहिए कि विविधता में ही एकता छिपी हुई है।
विज्ञापन
संघ प्रमुख ने कहा कि हमने यही समझा है कि संपूर्ण जगत एक है और यह विश्व के शब्दों में इसे विविधता में एकता कहा गया...इसके पीछे की भावना अच्छी है। लेकिन वह इस नारे में कुछ बदलाव की आवश्यकता महसूस करते हैं और यह होनी चाहिए कि एकता की ही विविधता है और इसलिए विविधता में एकता है, उसको जानो और सारी विविधता को स्वीकार करो...सम्मान करो।
विज्ञापन
मौजूदा समय में देश में प्रचारित माहौल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग व्यापक अंधकार के बारे में बात कर सकते हैं लेकिन यह हकीकत नहीं है। जब दुनिया में अपनापन आ जाता है तब कोई अंधकार इसके सामने नहीं टिक सकता है। प्यार सभी प्रकार के अंधकारों का खात्मा कर देता है।