{"_id":"5c75caf0bdec2273792f53fb","slug":"mohan-bhagwat-says-air-force-air-strikes-tribute-to-the-martyrs-of-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के हवाई हमले पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि: मोहन भागवत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना के हवाई हमले पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि: मोहन भागवत
Wed, 27 Feb 2019 04:55 AM IST
Avdhesh Kumar
भाषा, नागपुर
भाषा, नागपुर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 27 Feb 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : PTI
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के आतकंवादी प्रशिक्षण ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमले पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि है। जैश-ए-मोहम्मद ने ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर 14 फरवरी को हुए आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी।
भागवत ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के विचारों को याद किया कि भारत को शक्तिशाली बनने की जरूरत है, क्योंकि बिना शक्ति के कोई उसकी नहीं सुनेगा। वह कम्प्यूटर वैज्ञानिक विजय भाटकर के सम्मान कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिन्हें स्वतंत्र्य वीर सावरकर गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उन्होंने कहा, "हमें सच बोलने के लिये शक्ति की आवश्यकता नहीं है, लेकिन दुनिया वैसी नहीं है। वह सिर्फ शक्ति को ही समझती है। इसलिये अगर हम दुनिया को अपना आध्यात्म, सत्य और अहिंसा दिखाना चाहते हैं तो हमें शस्त्र संपन्न और ‘शक्ति संपन्न’ बनने की आवश्यकता है।"