फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi wishes new year to south asian countries leader, fulfill wish of twitter user

पीएम मोदी ने पाक-चीन को छोड़ पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं को दी नए वर्ष की बधाई

Thu, 02 Jan 2020 01:08 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 02 Jan 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
modi wishes new year to south asian countries leader, fulfill wish of twitter user
पीएम मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और मालदीव के शीर्ष नेताओं के साथ टेलीफोन पर बात की और उन्हें नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति के तहत क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता भी जताई। पीएम के पाकिस्तान और चीन के नेताओं से बातचीत किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


मोदी ने भूटान के किंग जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और नेपाल के प्रधानलमंत्री केपी शर्मा ओली से बात की। साथ ही पीएम ने भूटान के अपने समकक्ष ल्योनचेन लोटे त्शेरिंग, श्रीलंकाई पीएम महिंद्रा राजपक्षे और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को भी नए वर्ष की शुभकामना दी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी ने पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं को नए साल की बधाई दी और अपनी तथा देशवासियों की ओर से शुभकामना दी। इसमें कहा गया है कि मोदी ने ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने क्षेत्र में भारत के साथ सभी मित्र और साझेदार देशों की साझा शांति, सुरक्षा, समृद्धि और प्रगति पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान पीएम ने हसीना को अवामी लीग का अगले तीन साल के लिए अध्यक्ष फिर से चुने जाने की भी बधाई दी। उन्होंने भारत में बांग्लादेश के पूर्व राजदूत सैयद मुअज्जम अली के निधन पर भी शोक जताया। पीएमओ ने कहा कि मोदी ने कहा कि आगामी बंगबंधु की जयंती और बांग्लादेश की आजादी और दोनों देशों के बीच स्थापित द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ भारत और बांग्लादेश के करीबी संबंधों की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे। 

भूटान के किंग के साथ वार्ता में मोदी ने पिछले साल की उपलब्धियों को याद किया और वहां के लोगों से मिले प्यार को भी फिर सराहा। उन्होंने किंग के भारत दौरे का भी उल्लेख किया। गोटाबाया राजपक्षे से बातचीत में मोदी ने कहा कि 2020 में दोनों देश एक साथ मिलकर काम करेंगे और अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाएंगे। ओली को बधाई देते हुए उन्होंने 2019 में दोनों देशों के संबंधों की प्रगति और कई परियोजनाओं के पूरे होने पर संतुष्टि जताई। 

पीएम ने बातचीत में मोतीहारी-अंलेखगंज पेट्रोलियम प्रोडक्ट पाइपलाइन के रिकॉर्ड समय में पूरे का भी जिक्र किया। दोनों नेता बिराटनगर में एकीकृत चेक पोस्ट और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेपाल में आवास निर्माण परियोजना के जल्द उद्घाटन पर भी सहमत हुए। पीएम ने मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर के इस द्वीप के लोगों को 2020 की शुभकामनाएं दीं। 

श्रीलंका ने कहा- मजबूत होंगे दोनों देशों के बीच संबंध 

श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने पीएम की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों को 2020 में और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। दोनों देशों ने इस दिशा में साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

मालदीव के विकास के लिए करेंगे काम

प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई की मालदीव के लोग विकास की दिशा में की जा रही अपनी कोशिशों में कामयाब होंगे। राष्ट्रपति सोलिह ने कहा कि इस दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने, मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग और ऊंचाई पर ले जाने और सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश के लिए काम करने की जरूरत है।

 

प्रधानमंत्री ओली ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर नव वर्ष 2020 की शुभकामना दी। प्रधानमंत्री ओली ने ट्वीट करके अपने भारत के पीएम मोदी के साथ बुधवार को फोन वार्ता करने की जानकारी दी।

उन्होंने अपनी बातचीत में वर्ष 2019 में दोनों देशों के आपसी संबंधों को नए आयाम पर पहुंचाने में सफल होने की बधाई देने के साथ ही वर्ष 2020 में दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ओली ने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का न्योता भी दिया।

पीएम मोदी ने पूरी की ट्विटर यूजर की मांग

इसी के साथ ही आज प्रधानमंत्री मोदी ने टि्वटर पर एक यूजर को रिप्लाई भी किया। एक यूजर उनसे नए साल पर खुद को फॉलो करने की मांग की थी। प्रधानमंत्री ने यूजर अंकित दूबे की मांग को पूरा करते हुए उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed