{"_id":"57cedfca4f1c1b7f2f318137","slug":"modi-will-not-take-part-in-saarc-summit-says-foreign-ministry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सार्क सम्मेलन में भाग लेने पाक नहीं जाएंगे मोदी, विदेश मंत्रालय ने किया खंडन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सार्क सम्मेलन में भाग लेने पाक नहीं जाएंगे मोदी, विदेश मंत्रालय ने किया खंडन
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Sep 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
विकास स्वरूप
- फोटो : Youtube Grab
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण माहौल में ही सार्क बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवंबर में पाकिस्तान जाने की संभावना है। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त का यह बयान डॉन में छपने के बाद ही भारत सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया कि अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं किया गया है। पाकिस्तान के अखबार डॉन ने भारत के उच्चायुक्त गौतम बम्बावले के हवाले से मंगलवार को यह खबर प्रकाशित की थी। बंबावले ने कराची में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि दोनों देशों को सभी मसलों पर चर्चा करनी चाहिए और उन्हें अर्थव्यवस्था पर केंद्रित होना चाहिए जो दोनों देशों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा। कश्मीर को भारत का आंतरिक मुद्दा बताने के एक दिन बाद ही पाकिस्तान ने कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स में भारतीय उच्चायुक्त का कार्यक्रम आखिरी क्षण में रद्द कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
india pakistan
- फोटो : file photo
विदेशी संबंधों की कराची परिषद द्वारा आयोजित एक उद्घाटन सत्र में बम्बावले ने कहा, ‘मैं भविष्य की बात नहीं करता लेकिन आज के हिसाब से पीएम मोदी नवंबर मेें इस्लामाबाद आने का मन बना रहे हैं।’ इस खबर के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, ‘इस तरह का कोई फैसला अब तक नहीं हो पाया है।’ जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद पहली बार कराची दौरे पर गए बम्बावले ने कश्मीर मसले पर पाकिस्तान को नसीहत देकर उसकी दुखती रग पर हाथ रख दिया। इसके बाद ही पाकिस्तान ने कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी उन्हें महज आधे घंटे पहले दी। दो सप्ताह पहले उन्हें आमंत्रित करने वाले आयोजकों ने उन्हें इसकी तत्काल कोई वजह नहीं बताई। भारतीय अधिकारियों ने इसे आयोजकों की ओर से बेहद अपमानजनक कार्रवाई बताया।