{"_id":"58eb8aea4f1c1b333bcf5446","slug":"modi-says-clean-india-campaign-is-becoming-a-mass-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपारण आंदोलन के 100 साल होने पर बोले मोदी, गांधी जी को आजादी से ज्यादा स्वच्छता प्यारी थी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चंपारण आंदोलन के 100 साल होने पर बोले मोदी, गांधी जी को आजादी से ज्यादा स्वच्छता प्यारी थी
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपारण आंदोलन के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल अर्काइव्स में इंटरेक्टिव डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। 1917 में महात्मा गांधी की बिहार के चंपारण जिले में शुरू किए गए इस आंदोलन की याद में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी देशवासियों को मिलकर गांधी जी के स्वच्छता के सपने को साकार करना है, गांधी जी को आजादी से ज्यादा स्वच्छता प्यारी थी। वह मूल रूप से स्वच्छाग्रही थे। उनका सपना था कि भारत देश संपूर्ण स्वच्छ हो।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी-मैल्कम ने ट्रेन में ली सेल्फी, अक्षरधाम मंदिर में की पूजा
विज्ञापन
मोदी ने कहा- 'मैंने जब लाल किले से स्वच्छता को लेकर शौचालय की बात पूरी दुनिया के सामने रखी तो सब हैरान थे, लेकिन मुझे आज खुशी है कि स्वच्छ भारत आंदोलन एक जन आंदोलन बनता जा रहा है।'
चंपारण आंदोलन को लेकर मोदी ने कहा कि चंपारण ने ही गांधी को महात्मा गांधी बनाया है। चंपारण में गांधी जी ने जो कुछ भी किया वह भुलाया नहीं जा सकता। पीएम ने कहा कि गांधी जी ने पूरे देश को पूर्ण सत्याग्रह का रास्ता दिखाया जिसके जरिए उन्होंने देशवासियों में एकता की भावना पैदा हुई। मोदी ने बताया कि उनके इस आंदोलन से तीन कठिया प्रथा का अंत हुआ।