फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi sarkar 7 out of 10

ऐसोचैम ने मोदी सरकार को दिए 10 में से 7 नंबर

Mon, 23 May 2016 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
modi sarkar 7 out of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Getty

मोदी सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं और सरकार द्वारा लिए गए फैसलों और नीतियों का विश्लेषण भी किया जा रहा है। इंडस्ट्री बॉडी ऐसोचैम ने मोदी सकार को 10 में से 7 अंक दिए हैं और कहा कि अभी सरकार को और काम करने की जरूरत है। ऐसोचैम ने सरकार को 'वर्क इन प्रोग्रेस' यानी कार्य जारी है वाली स्थिति में बताया है। इंडस्ट्री चैंबर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अभी स्थिर है।

विज्ञापन


10 में से 7 नंबर देते हुए ऐसोचैम ने कहा कि सरकार ने सड़क निर्माण, हाइवे और रेलवे सहित एनर्जी सेक्टर में साहसिक फैसले लिए हैं। लेकिन जीएसटी बिल, विनिवेश और कर विवाद व कृषि में सुधार का इंतजार है। ऐसोचैम का एनडीए सरकार के दो साल पूरे होने पर किया गया यह मूल्यांकन उत्पादन क्षेत्र, बैंकिंग और रियल स्टेट सहित इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत पर आधारित है।
विज्ञापन


एसोचैम के अध्यक्ष सुनील कनोरिया ने कहा कि, 'मोदी सरकार विदेश नीति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अच्छा काम कर रही है, लेकिन उद्योग सरकार से विनिवेश, कृषि और जीएसटी बिल जैसे सुधारों की आशा कर रहा है।'  मोदी सरकार का मूल्यांकन लगातार किया जा रहा है लेकिन एसोचैम द्वारा दिए गए 10 में से 7 नंबर मौजूदा अर्थव्यवस्था की स्थिति को दर्शाते हैं। उद्योग सरकार से जीएसटी बिल को लेकर काफी उम्मीद कर रहा है जिसके कारण देश में कई महत्वपूर्ण फैसले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed