फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi said,subhash chandra bose related record available on internet

इंटरनेट पर उपलब्ध होंगे सुभाष चंद्र बोस से जुड़े दस्तावेज: मोदी

Mon, 23 Jan 2017 08:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
modi said,subhash chandra bose related record available on internet
- फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनसे जुड़े दस्तावेज अब इंटरनेट पर उपलब्‍ध होंगे। 
विज्ञापन


बोस की 120वीं जयंती पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा-"मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 120वीं जयंती पर सलाम करता हूं, भारत को उपनिवेशवाद से आज़ाद कराने में उनकी वीरता ने अहम भूमिका निभाई।"
विज्ञापन


"नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान और बुद्धिमान व्याक्ति थे जो समाज के गरीब और पिछड़े लोगों के हितों के बारे में सोचते थे। हमारी सरकार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी गोपनीय फाइलें जारी करने का मौका मिला और दशकों से चल रही लोगों की मांग को हमनें पूरा किया।” "पीएम मोदी ने ट्वीट किया, और उन फाइलों को पढ़ने का लिंक भी शेयर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गोपनीय फाइलें सार्वजनिक करने का सिलसिला 26 जनवरी 2016 से शुरु हुआ था।पिछले एक साल में मोदी सरकार ने हर महीने नेताजी से जुड़ी 100 फाइलें जारी की हैं। 

राहुल गांधी के दफ्तर की ओर से भी नेताजी बोस को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी ओर से टि्वटर पर लिखा गया, ”नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हैं। आजादी के संघर्ष के नायक, उनका साहस, बलिदान और अदम्‍य विचारधारा प्रेरणा रहेगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed