{"_id":"68c55ab1b77c6e96bd06e9d8","slug":"modi-s-visit-to-manipur-focussed-more-on-pm-s-image-than-ground-realities-gaurav-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: गौरव गोगोई ने PM के मणिपुर दौरे पर साधा निशाना, कहा- जमीनी हकीकत पर नहीं, मोदी की छवि चमकाने पर फोकस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: गौरव गोगोई ने PM के मणिपुर दौरे पर साधा निशाना, कहा- जमीनी हकीकत पर नहीं, मोदी की छवि चमकाने पर फोकस
Sat, 13 Sep 2025 05:21 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 13 Sep 2025 05:21 PM IST
सार
Congress: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मणिपुर दौरे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि यह दौरा जमीनी सच्चाई से ज्यादा उनकी छवि बनाने पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा शुरू होते ही प्रधानमंत्री को शांति की पहल करते हुए वहां जाना चाहिए था।
विज्ञापन
गौरव गोगोई।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने शनिवार को मणिपुर दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह दौरा राज्य की जमीनी सच्चाई से ज्यादा प्रधानमंत्री की छवि पर केंद्रित है। गौरव गोगोई ने कहा कि मणिपुर में मई 2023 में जब जातीय हिंसा शुरू हुई थी, प्रधानमंत्री को तभी शांति की दिशा में पहला कदम रखते हुए राज्य का दौरा करना चाहिए था।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के मणिपुर दौरे पर सियासत, कांग्रेस ने बताया दिखावा; देरी पर कहा- ये लोगों का अपमान
गौरव गोगोई ने क्या कहा?
मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसक झड़पों में अब तक 260 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। हिंसा के बीच प्रधानमंत्री के मणिपुर न जाने को लेकर विपक्ष लगातार आलोचना करता रहा है। गौरव गोगोई ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मणिपुर में शांति और पुनर्वास का पहला कदम दो साल पहले प्रधानमंत्री मोदी का राज्य दौरा होना चाहिए था। उन्होंने आगे लिखा, अब जब वह दो साल बाद मणिपुर पहुंचे हैं, तो यह दौरा पूर्वोत्तर की भावनाओं का सम्मान करने के लिए होना चाहिए था। लेकिन इसके बजाय यह दौरा जमीनी हकीकत से कटा हुआ और सिर्फ प्रधानमंत्री की छवि पर केंद्रित दिख रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने चुराचांदपुर और इंफाल की जनसभाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे में कुकी बहुल चुराचांदपुर और मैतेई बहुल इंफाल का दौरा किया। दोनों जगहों पर उन्होंने आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इन दो शहरों में जनसभाएं भी कीं और राज्य के लिए 8,500 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन