{"_id":"5793f0c14f1c1bac59c4c89e","slug":"modi-s-name-and-photo-used-in-crpf-recruitment-application-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के लिए मोदी ने किया आवेदन सीआरपीएफ ने किया खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भर्ती के लिए मोदी ने किया आवेदन सीआरपीएफ ने किया खारिज
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jul 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ
- फोटो : Getty
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में भर्ती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम और फोटो का इस्तेमाल करने का फर्जीवाड़ा एक उम्मीदवार के काम न आया। सीआरपीएफ ने उसके आवेदन को फर्जी पाते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ ने बताया कि उक्त उम्मीदवार का प्रवेश पत्र हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए जारी हुई थी। इसके बाद हेड कांस्टेबल पद पर नियुक्ति के लिए शारीरिक जांच के लिए उसे बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना था।
विज्ञापन
उम्मीदवार ने अपने नाम की जगह नरेंद्र मोदी, पिता का नाम रारेंद्र मोदी और माता नाम राज दर्ज किया था। साथ ही उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर परीक्षा केंद्र के रूप में ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ रामपुर का चयन किया था।
विज्ञापन
सीआरपीएफ ने बयान जारी कर कहा, ‘इस मामले का खुलासा उम्मीदवारों की शारीरिक मानदंड परीक्षा के दौरान हुआ और इसके बाद ही 15 जुलाई को उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई। फर्जी आवेदक शारीरिक जांच के लिए भी उपस्थित नहीं हुआ, लेकिन उसने आवेदन रद्द होने से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया था।’
सीआरपीएफ में भर्ती के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही जारी किए जाते हैं। प्रवेश पत्र को सिर्फ आवेदक ही डाउनलोड कर सकता है जिसके लिए उसे आवेदन संख्या, नाम और जन्म तिथि जैसी व्यक्तिगत जानकारी देनी पड़ती है।