{"_id":"69a2d6b24491a94bd20b23dd","slug":"modi-s-israel-visit-shameful-and-ill-timed-creates-perception-of-political-endorsement-military-action-cong-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी के इस्राइल दौरे पर कांग्रेस का हमला: पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद बोले- गलत समय पर हुई यात्रा, बताई वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM मोदी के इस्राइल दौरे पर कांग्रेस का हमला: पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद बोले- गलत समय पर हुई यात्रा, बताई वजह
Sat, 28 Feb 2026 05:22 PM IST
Nirmal Kant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sat, 28 Feb 2026 05:22 PM IST
सार
Congress: कांग्रेस ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी के हालिया इस्राइल दौरे की आलोचना की और इसे शर्मनाक बताया। विपक्षी पार्टी ने कहा कि इस दौरे से बिना उकसावे के आक्रामक कार्रवाई को मौन समर्थन की धारणा बन सकती है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
कांग्रेस ने इस्राइल दौरे को लेकर शनिवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा 'शर्मनाक' है और 'गलत समय पर' किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि यह यात्रा सैन्य तनाव बढ़ाने के लिए राजनीतिक समर्थन की धारणा बनाती है, जो नियम-आधारिक अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति भारत की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता के बिल्कुल विपरीत है।
कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने एक बयान जारी किया। खुर्शीद ने कहा कि 25 और 26 फरवीर के बीच पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव, टकराव की शुरुआत और व्यापक संघर्ष के स्पष्ट खतरे के बीच (पीएम) मोदी की इस्राइल यात्रा को लेकर कांग्रेस 'गहराई से चिंतित' है।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एलान किया कि इस्राइल की ओर से हमले शुरूआती हमले किए जाने के बाद अब उनके देश ने ईरान में बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पीएम के दौरे पर सलमान खुर्शीद ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने यह यात्रा गलत समय पर की है, क्योंकि इससे पक्षपाती झुकाव और बिना उकसावे के आक्रामक कार्रवाई को मौन समर्थन की धारणा बनती है, जिसके गंभीर रणनीतिक नतीजे हो सकते हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि यह (दौरा) राष्ट्रीय चुनावों से पहले किसी मौजूदा सरकार को समर्थन का संदेश दे सकती है।
खुर्शीद ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की इस समय यात्रा सैन्य तनाव बढ़ाने के लिए राजनीतिक समर्थन की धारणा पैदा करती है। उन्होंने कहा, यह नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों के प्रति भारती की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता के पूरी तरह खिलाफ है- खासतौर पर किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बल प्रयोग पर प्रतिबंध और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के सिद्धांत के संदर्भ में।
ये भी पढ़ें: इंडिगो और एअर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कहा- पश्चिम एशिया की स्थिति पर रख रहे नजर
जयराम रमेश ने क्या कहा?
पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने कहा कि भारत की विदेश नीति वसुधैव कुटुंबकम, महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत, जवाहर लाल नेहरू की गुटनिरपेक्षता की नीति और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 में निहित है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और संधि के दायित्वों के सम्मान का निर्देश देता है।

- कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने भी पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा की आलोचना की।
- उन्होंने कहा कि मोदी की इस्राइल यात्रा का जश्न मनाने के दो दिन बाद ही इस्राइल और अमेरिका ने ईरान पर मिलकर हमले शुरू कर दिए।
- उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उनके (अमेरिका-इस्राइल) सैन्य जमावड़े को देखते हुए यह पूरी तरह अपेक्षित था। इसके बावजूद (पीएम) मोदी इस्राइल गए, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा नैतिक कायरता दिखाई।
- रमेश ने कहा कि भारत इस्राइल के साथ खड़ा है और इसके लिए खुद को एक पुरस्कार भी दिलवाया।
- रमेश ने कहा, यह इस्राइल यात्रा शर्मनाक थी और अब जब मोदी के 'दो अच्छे मित्रों' ने युद्ध शुरू किया है, तो यह और भी शर्मनाक (यात्रा) हो गई है।
पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने कहा कि भारत की विदेश नीति वसुधैव कुटुंबकम, महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत, जवाहर लाल नेहरू की गुटनिरपेक्षता की नीति और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 में निहित है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और संधि के दायित्वों के सम्मान का निर्देश देता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन