फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi rally is a challenge for BJP Workers

बीजेपी के लिए चुनौती से कम नहीं पीएम मोदी की रैली

Wed, 20 Jul 2016 03:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Wed, 20 Jul 2016 03:42 AM IST
विज्ञापन
Modi rally is a challenge for BJP Workers
मोदी - फोटो : PTI

खाद कारखाना परिसर में 22 जुलाई को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली भाजपाइयों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। कई दिनों से लगातार बारिश होने से व्यवस्था में खलल पड़ रहा है। यदि मौसम का यही हाल रहा तो भीड़ के लिए सभा स्थल तक पहुंचना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के संभावित दावेदारों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि भाजपा नेताओं का दावा है कि आंधी आए या तूफान, लोग पीएम को सुनने आने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पर भाजपा नेता रैली की सफलता को लेकर निश्चिंत हैं।
विज्ञापन


इसके लिए पूरे गोरखपुर क्षेत्र में कमेटियों का गठन कर दिया गया है। हर जिले से कम से कम दो सौ बड़ी बसें आएंगी। हर विधानसभा से तीन सौ से चार सौ छोटी गाड़ियों को लाने की व्यवस्था की गई है। रणनीतिकारों का कहना है कि नजदीक के जनपदों से भारी संख्या में दो पहिया वाहनों से भी कार्यकर्ता आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर में एक हजार से अधिक टैंपो को भी बुक किया गया है। रैली स्थल से पांच किलोमीटर की परिधि में रहने वालों को पैदल आने को तैयार किया जा रहा है। मौसम को देखते हुए बड़े वाहनों को रैली स्थल से थोड़ी दूर पिच रोड पर खड़ा किया जाएगा, जबकि छोटे वाहनों को रैली के नजदीक तक जाने की व्यवस्था की गई है। 

पीएम को सुनने को उत्सुक हैं लोग

Modi rally is a challenge for BJP Workers
प्रधानमंत्री की रैली - फोटो : ani

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं रैली प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि बारिश के समय भी हमें रैली का अनुभव है। 2009 में कानपुर में आडवाणी की रैली थी। मुसलाधार बारिश के बीच भी कम समय में बीस हजार की भीड़ जुटा दी थी।

प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में गुरु गोरखनाथ की तप: स्थली पर दो बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आ रहे हैं। उन्हें सुनने की लोगों में उत्सुकता है। विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार रैली में अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार दीपू जायसवाल का कहना है कि रैली की तैयारी पूरी हो चुकी है।

100 चार पहिया वाहन, दस बड़ी बसें और 300 मोटर साइकिल से उनके समर्थक रैली में भाग लेंगे। इसी तरह से अन्य दावेदार भी अपने साथ भीड़ लेकर पहुंचेंगे। उधर, भाजपा नेता जटाशंकर ने समर्थकों के साथ अल्पसंख्यक बस्तियों में जाकर लोगों से संपर्क कर उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। साथ ही सभी से रैली में आने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed