फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi–Putin in White Fortuner: Why Was the Armoured SUV Missing in a High-Security Movement?

Modi-Putin Meet: बख्तरबंद कार छोड़ क्यों फॉर्च्यूनर में बैठे रूसी राष्ट्रपति पुतिन और PM मोदी; सामने आई ये वजह

Thu, 04 Dec 2025 11:18 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 04 Dec 2025 11:18 PM IST
सार

पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली में हाई-सिक्योरिटी रूट पर रेंज रोवर जैसी आर्मर्ड एसयूवी के बजाय सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर में यात्रा की। जानें सुरक्षा एजेंसियों ने इस मॉडल को क्यों चुना और इसके पीछे क्या खास वजह है...

विज्ञापन
Modi–Putin in White Fortuner: Why Was the Armoured SUV Missing in a High-Security Movement?
फॉर्च्यूनर कार में बैठे पुतिन और PM मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के दौरान एक दिलचस्प दृश्य ने सबका ध्यान खींचा। गुरुवार को पालम एयरपोर्ट से पीएम आवास तक की हाई-सिक्योरिटी ड्राइव में दोनों नेता जिस कार में साथ बैठे दिखे, वह कोई अल्ट्रा-आर्मर्ड एसयूवी नहीं, बल्कि एक सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर थी। यही बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है कि आखिर वीआईपी मूवमेंट के दौरान आर्मर्ड रेंज रोवर या बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियों की जगह फॉर्च्यूनर क्यों इस्तेमाल की गई?

विज्ञापन


आखिर सफेद फॉर्च्यूनर ही क्यों?
यह इसलिए क्योंकि सुरक्षा एजेंसियां सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर को वीआईपी मूवमेंट के दौरान सबसे सुरक्षित और कम–प्रोफाइल विकल्प मानती हैं। सफेद फॉर्च्यूनर सरकारी बेड़ों में सबसे आम मॉडल है, इसलिए यह किसी भी कॉन्वॉय में आसानी से घुल-मिल जाती है और किसी खास वीवीआईपी वाहन जैसा ध्यान आकर्षित नहीं करती। इसकी मजबूत बॉडी, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और स्थिरता हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट में बेहद उपयोगी मानी जाती है। यही वजह है कि भारी सुरक्षा के बीच भी यह एक सामान्य सरकारी गाड़ी की तरह दिखती है और लो-प्रोफाइल सिक्योरिटी पैटर्न बनाए रखती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Putin India Visit LIVE: प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी ने पुतिन का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन-सी थी यह फॉर्च्यूनर?
उपलब्ध रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक पीएम मोदी और पुतिन की यात्रा के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर Sigma 4 MT (BS-VI Diesel) थी। यह फॉर्च्यून 24 अप्रैल 2024 को रजिस्टर्ड हुई थी और वर्तमान में इसकी उम्र 1 साल 7 महीने है। गाड़ी की फिटनेस वैधता अप्रैल 2039 तक और PUCC वैधता जून 2026 तक दर्ज है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर MH01EN5795 है, जो बताता है कि यह महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड वाहन है। ऐसी फॉर्च्यून कारें हाल ही में अपडेट किए गए वीआईपी सपोर्ट फ्लीट का हिस्सा होती हैं और इन्हें उच्च सुरक्षा, फिटनेस और संचालन मानकों के अनुसार नियमित रूप से मेंटेन किया जाता है।

मोदी-पुतिन का दोस्ताना अंदाज
प्रधानमंत्री मोदी खुद पुतिन का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे और उनके साथ फॉर्च्यूनर में सफर कर भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट का संदेश दिया। तीन महीने में यह दूसरी बात है जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने कार साझा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed