{"_id":"5e4fe3338ebc3ef397645ba1","slug":"modi-presented-the-wrap-at-ajmer-sharif-dargah-welcomed-the-reception","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह सालाना उर्स के लिए भेंट की चादर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह सालाना उर्स के लिए भेंट की चादर
Fri, 21 Feb 2020 07:56 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 21 Feb 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ani
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह पर होने वाली सालाना उर्स के लिए चादर भिजवाई है। पीएम ने शुक्रवार को चादर सौंपी, जिसे आने वाले दिनों में दरगाह पर चढ़ाई जाएगी। बाद में पीएम ने ट्विटर पर इसकी एक तस्वीर भी साझा की। इस दौरान अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मोदी इससे पहले भी दरगाह के लिए चादर भेज चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया और उन्होंने देश में शांति और एकता बने रहने की कामना भी की।
विज्ञापन
Delhi: Prime Minister Narendra Modi today handed over a 'Chadar' that would be offered at the Ajmer Sharif Dargah. pic.twitter.com/wRl8U9wyl3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 21, 2020
कहते हैं कि अजमेर शरीफ दरगाह पर जो भी जाता है उसकी मुराद कभी अधूरी नहीं रहती। यहां हर धर्म के व्यक्ति जाते हैं। यही नहीं इस दरगाह पर देश के बड़े राजनीतिज्ञों से लेकर सेलीब्रिटीज तक जाते हैं। यहां पर ख्वाजा गरीब नवाज की मजार है।