'तोगड़िया का बयान बनेगा बर्बादी का कारण'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखबार 'द ट्रिब्यून' में छपी एक खबर के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया है कि गौरक्षकों की आलोचना कर मोदी हिंदुओं में फूट डाल रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मोदी के 'प्लास्टिक खाकर कई गाएं मर रही हैं' वाले बयान को चुनौती दी और कहा कि मोदी इसके समर्थन में आंकड़े जाहिर करें।
तोगड़िया ने कहा कि डॉजियर गौरक्षकों का नहीं, बल्कि कश्मीर में चरमपंथियों और गाय मारने वाले मुसलमानों का बनना चाहिए। डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया नाम के एक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा गया है, "कसाइयों को क्लीन चिट और गौरक्षकों का दमन क्यों?"
इस ट्वीट के साथ विश्व हिंदू परिषद का एक पत्र भी छापा गया है। (ब्लू टिक न होने के कारण इस हैंडल की सत्यता को प्रमाणित नहीं किया जा सकता।) उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्विटर पर #modi (मोदी) ट्रेंड कर रहा है। इस मुद्दे पर मोदी का कई लोगों ने समर्थन किया है।
रविंद्र अमर लिखते हैं, "मैं पीएम मोदी के विचारों का समर्थन करता हूं। मैं हिंदू हूं और मेरे लिए गाय पवित्र है। लेकिन गौरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी की मैं निंदा करता हूं।"
कल्याण कुमार साहू ने लिखा, "मोदी को हिंदू-विरोधी कहने की कोशिश न करें। आप नकली गौरक्षकों की चिंता कर रहे हैं, लेकिन दलितों की नहीं। मोदी से कुछ सीखें।"
जय अंबादी ने लिखा, "जब तोगड़िया गोरक्षकों के बारे में बात कर रहे हैं, उन्हें उनके द्वारा की जाने वाली हिंसा और अपराधों की चिंता नहीं है।" अंशुल यादव ने लिखा, "क्योंकि सरकार आने के बाद भाजपा हमेशा यूटर्न लेती है- पहले हिंदूवादी फिर धर्मनिरपेक्ष बनते हैं।"
ओम चौहान ने लिखा है, "यूपी से जवाब मिलेगा मोदी जी को। सत्ता का बुखार अब उतरेगा धीरे-धीरे। 2019 तक सफाया होगा।"
कई लोग हैं जो ट्विटर में तोगड़िया के बयान के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। काम्या ने लिखा है, "एक तरफ गौरक्षा, दूसरी तरफ गाय कत्लखानों को सब्सिडी भी। यह कैसा माता प्रेम।"
अनुराग मिश्र ने लिखा है, "मोदी जी को बताना चाहिए की गौरक्षकों के आईडी कार्ड कब से बनवाना शुरू कर रहे हैं।" अनिल कुमार लिखते हैं, "अगर अब हिंदू नहीं जागेगा तो बहुत देर हो जाएगी।"