Gujarat : वडोदरा में केजरीवाल के सामने गूंजा ‘मोदी-मोदी‘, बाद में समर्थकों ने लगाए ये नारे, देखें वीडियो
मोदी मोदी के नारे गूंजने पर आप कार्यकर्ताओं ने ‘केजरीवाल-केजरीवाल‘ के नारे लगाना शुरू कर दिए। एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर ही आप के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत शुरू किया। केजरीवाल यहां एक टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी कुछ माहों में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसे देखते हुए विभिन्न दलों के नेता लगातार वहां पहुंच रहे हैं। आज आप संयोजक अरविंद केजरीवाल जब वडोदरा पहुंचे तो एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने ‘मोदी मोदी‘ के नारे लगाए। इससे दिल्ली के सीएम केजरीवाल थोड़े असहज हो गए, हालांकि बाद में वे मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।
मोदी मोदी के नारे गूंजने पर आप कार्यकर्ताओं ने ‘केजरीवाल-केजरीवाल‘ के नारे लगाना शुरू कर दिए। केजरीवाल गुजरात के एक दिनी दौरे पर आज वडोदरा पहुंचे हैं। वे यहां एक टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
केजरीवाल जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले मौजूद लोग अचानक मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर ही आप के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत शुरू किया। इसी दौरान वहां खड़े भाजपा समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इस दौरान केजरीवाल कुछ देर चौंक गए, लेकिन जल्द ही आप कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और स्वागत सत्कार के बाद फोटो का दौर शुरू हो गया। भाजपा शासित गुजरात में इसी साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
#WATCH | Delhi CM and AAP national convener Arvind Kejriwal greeted with ‘Modi-Modi’ chants in Vadodara, Gujarat…later ‘Kejriwal-Kejriwal’ chants also heard. pic.twitter.com/dr8HB5Hw2q
— ANI (@ANI) September 20, 2022
दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनने से उत्साहित आप इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में भी जोर आजमाइश में जुटी है। इसलिए आप नेता लगातार राज्य के दौरे कर रहे हैं। गुजरात में बीते करीब 27 साल से भाजपा का एकछत्र राज्य है। मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी के अलावा इस बार आप भी मैदान में उतरेगी। केजरीवाल ने गुजरात में मुफ्त बिजली, रोजगार और महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये पेंशन जैसे वादे किए हैं।