फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi minister will be in world tour, visiting 68 countries

दुनियाभर का चक्कर लगाएंगे मोदी के मंत्री, 68 देशों का करेंगे दौरा

Sun, 11 Sep 2016 05:21 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 05:21 AM IST
विज्ञापन
Modi minister will be in world tour, visiting 68 countries
- फोटो : PTI

दुनिया में भारत की छवि को बेहतर करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के मकसद से अब मोदी सरकार दुनिया भर में अपने मंत्रियों को विदेश दौरे कराने जा रही हैं।

विज्ञापन


सरकार की कोशिश है कि उन 68 देशों में भारत का प्रतिनिधि जाये जहां कोई भी मंत्री अभी तक नहीं गया हैं। साथ ही सरकार का यह भी मकसद है कि 2016 के आखिरी तक दुनिया का ऐसा कोई देश बचा न रह जाए जहां भारतीय मंत्री न गया हो।
विज्ञापन


 इस क्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह हंगरी जा रहे हैँ। अगले तीन महीने में ये दौरे किए जाएंगे। 68 देशों में दौरे के साथ ही मोदी सरकार सभी उन 192 देशों में अपने मंत्रियों के दौरे करवाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। जिनसे भारत सरकार के राजनयिक संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविशंकर प्रसाद जाएंगे एस्टोनिया

Modi minister will be in world tour, visiting 68 countries

​कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद एस्टोनिया और लातविया तो संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार टोंगो जा रहे हैं। भाजपा के सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया और खाद्य मंत्री राम विलास पासवान को मॉरीशस जाने के लिए कहा गया है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सभी मंत्रियों को लिखी चिट्ठी में कहा है कि सरकार का लक्ष्य है कि 2016 के आखिरी तक दुनिया का ऐसा कोई देश बचा न रह जाए जहां एनडीए सरकार का मंत्री न गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed