फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Ki Guarantee PM Modi addressed summit Foundation Stone of nine lakh crore Lok Sabha Election

Modi Ki Guarantee: पीएम मोदी बोले, पिछले 75 दिनों में नौ लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिल्यान्यास किया

Fri, 08 Mar 2024 05:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2024 05:03 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि इस दशक देश को अपनी पहली बुलेट ट्रेन मिलेगी। बड़े शहर नमो भारत ट्रेन या फिर मेट्रो के माध्यम से जुड़ेंगे। यह दशक भारत की हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, गतिशीलता और समृद्धि के लिए समर्पित होगा।  पीएम मोदी ने कहा कि अगले दशक में, भारत नई ऊंचाइयों को छूएगा, जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व होगा। यह मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन
Modi Ki Guarantee PM Modi addressed summit Foundation Stone of nine lakh crore Lok Sabha Election
PM Narendra Modi - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में उनकी सरकार ने अभूतपूर्व गति से काम किया है। उनके पास अगले 25 वर्षों का रोडमैप है। वहीं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि जहां हमारे पास विकास का प्लान है तो कांग्रेस के पास केवल गुस्सा और गालियां हैं। वे कोई समाधान नहीं दे सकते। 

विज्ञापन

आने वाले दशकों में भारत नई ऊंचाइयों को छुएगा 
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को एक समिट को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 75 दिनों में उन्होंने नौ लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिल्यान्यास किया है। हम सरकार के कामों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। मैंने आपके सामने 75 दिनों का रिपोर्ट कार्ड रखा है। लेकिन मैं अगले 25 वर्षों का रोडमैप लेकर चल रहा हूं।  मेरे लिए एक-एक सेकंड कीमती है। चुनाव के समय भी हम अपने कामों को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अगले दशक में, भारत नई ऊंचाइयों को छूएगा, जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व होगा। यह मोदी की गारंटी है। पिछले दशक में लोगों ने नारे नहीं, बल्कि समाधान देखे हैं। उनकी सरकार ने उन लोगों की जिम्मेदारी ली है, जिन्हें पिछली सरकारें दशकों से कमजोर समझती थीं। इसलिए मैं कहता हूं- मोदी उन लोगों के साथ खड़ा है, जिनका कोई नहीं है।

विज्ञापन

भारत अपनी क्षमताओं से अपने सपनों को पूरा कर रहा है
पीएम ने कहा कि देश की जनता उनकी सरकार के काम और उनकी गति को देख रही है। इसलिए वह कह रहे हैं कि अबकी बार, फिर एक बार मोदी सरकार। विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें खोए हुए समय को पुनः प्राप्त करना होगा। इसके लिए हमें अभूतपूर्व गति और पैमाने पर काम करने की जरूरत है और आप सभी देश में उस गति को देश भी सकते हैं। यह दशक भारत का है। भारत अपनी क्षमताओं से अपने सपनों को पूरा कर रहा है। अगले दशक में लोग भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देखेंगे। देश के सभी लोगों को पक्के घर, शौचालय, गैस, बिजली, पानी और इंटरनेट जैसी बुनियादी जरूरते उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्तमान दशक एक्सप्रेसवे, हाई-स्पीड ट्रेनों और अंतर्देशीय जलमार्ग जैसे बुनियादी ढांचे के विकास के नाम समर्पित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दशक में भारत को मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन
पीएम मोदी ने कहा कि इस दशक देश को अपनी पहली बुलेट ट्रेन मिलेगी। बड़े शहर नमो भारत ट्रेन या फिर मेट्रो के माध्यम से जुड़ेंगे। यह दशक भारत की हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, गतिशीलता और समृद्धि के लिए समर्पित होगा। दुनिया वर्तमान में अनिश्चित समय और अस्थिरता से गुजर रही है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद समाने आई स्थिति की तरह है। बावजूद इसके, दुनिया भारत को आत्मविश्वास की किरणों और एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में देख रही है। भारत ने साबित कर दिया है कि अच्छी राजनीति अच्छी अर्थव्यवस्था के साथ की जा सकती है।

विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हमारे पास विकास के मुद्दे हैं तो वहीं विपक्ष में गुस्सा, दुर्व्यवहार और निराशा है। उनके पास न तो कोई मुद्दा है और न ही कोई समाधान। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक इन पार्टियों ने सिर्फ नारों के बल पर ही चुनाव लड़ा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर देश का समय बर्बाद करने और इसे गलत दिशा में ले जाने का आरोप लगाया है। आजादी के बाद से भारत का अधिकांश समय गलत दिशा में ले जाने के कारण बर्बाद हो गया है। एक परिवार पर ध्यान केंद्रित होने के कारण, देश का विकास केंद्रित हो गया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed