{"_id":"59e360704f1c1b0d698b5de6","slug":"modi-ji-quick-looks-like-trump-needs-another-hug-raul-gandhi-attacks-pm-modi-over-us-pak-relations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-पाक के रिश्तों पर राहुल ने ली चुटकी, कहा- मोदी जी ट्रंप के साथ जल्दी से एक और झप्पी हो जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका-पाक के रिश्तों पर राहुल ने ली चुटकी, कहा- मोदी जी ट्रंप के साथ जल्दी से एक और झप्पी हो जाए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Oct 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी पीएम मोदी और बीजेपी को घेरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
राहुल गांधी ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अमेरिका-पाक के रिश्तों को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए चुटकी ली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए तीखा हमला बोला है।
दरअसल ट्रंप ने अपने ट्वीट में पाकिस्तान के साथ बेहतर होते रिश्तों की बात कही है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान और उसके नेताओं के साथ बेहतर रिश्तों की शुरूआत व सहयोग के लिए मैं धन्यवाद देना चाहता हूं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट और अमेरिका-पाक के रिश्तों पर राहुल ने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर कहा कि 'जल्दी कीजिए मोदी जी, लगता है राष्ट्रपति ट्रंप को एक और झप्पी की जरूरत है।'

Modi ji quick; looks like President Trump needs another hug pic.twitter.com/B4001yw5rg
— Office of RG (@OfficeOfRG) October 15, 2017
पाकिस्तान को लेकर ट्रंप ने अचानक बदले सुर
ट्रंप और शरीफ
- फोटो : social media
मालूम हो कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर जारी गतिरोध के बीच हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि वह पाकिस्तान और वहां के नेताओं के साथ पहले से बेहतर रिश्ते बनाने की कोशिश करेंगे। ट्रंप ने पाकिस्तान का शुक्रिया कहते हुए बताया कि उन्होंने कई अहम मुद्दों पर यूएस का साथ दिया है।
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने एक अमेरिकी परिवार को उसके घर लौटने में मदद की है उस परिवार का पांच साल पहले हक्कानी नेटवर्क ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद ही ट्रंप का यह बयान आया है।
ट्रंप ने तब कहा कि मैं कहता रहा हूं कि पाकिस्तान ने हमारा खूब फायदा उठाया है लेकिन अब हम पाकिस्तान से बेहतर रिश्ते चाहते हैं। वे लोग भी दोबारा से हमारा सम्मान करने लगे हैं जैसे बाकी देश करते हैं।
अमेरिका कई बार साफ तौर पर मान चुके हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह दे रहा है। यूएस कई बार कह चुका है कि पाकिस्तान को जिहादियों का समर्थन करना अब बंद करना होगा।
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने इसी साल अगस्त में पाकिस्तान के रवैए पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि हम पाकिस्तान को बिलियन डॉलर्स की मदद कर चुके हैं लेकिन वो उन आतंकियों को घर उपलब्ध करवा रहा है जो कि हमारे दुश्मन हैं।
हालांकि, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ट्रंप के सभी आरोपों का खंडन कर दिया था। अब आतंकवाद पर पाकिस्तान के रवैये को लेकर अचानक ट्रंप के सुर बदल गए हैं।