{"_id":"57569e544f1c1bee5a9c514f","slug":"modi-greets-muslims-for-ramadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jun 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान की शुरूआत होने पर सभी मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई दी है। रमजान का महीना आज से शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा 'रमजान' का पवित्र महीना प्रारंभ हो गया है, मेरी तरफ से मुस्लिम समुदाय को मुबारकबाद।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रमजान से भाईचारा और समाज में सछ्वाव की भावना और मजबूत हो। गौरतलब है कि माहे-रमजान का चांद सोमवार को राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में देखा गया।
विज्ञापन
चांद नजर आने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान के पाक महीने की मुबारकबाद दी और दुआओं में शामिल रखने की गुजारिश की।
परंपरा और चांद दिखने के मुताबिक 30 दिनों के रोजा के बाद ईद-उल-फितर त्यौहार मनाया जाएगा। गौरतलब है कि मोदी पांच देशों की यात्रा के तहत फिलहाल अमेरिका में हैं।
विज्ञापन