{"_id":"5976d9c54f1c1bf2548b489b","slug":"modi-greeted-xi-and-li-keqiang-on-their-birthdays-through-his-page-on-weibo","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी दे रहे जिनपिंग को बधाई, चीनी मीडिया कर रही युद्ध की बात ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी दे रहे जिनपिंग को बधाई, चीनी मीडिया कर रही युद्ध की बात
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव लगातार जारी है। भारत के NSA अजीत डोभाल चीन के NSA से मीटिंग के लिए 27 जुलाई को चीन जा रहे हैं। वहीं यह बात सामने आयी है कि पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जन्मदिन पर बधाई दी है। मोदी की जन्मदिन कूटनीति का परिणाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
15 जून को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का जन्मदिन था। पीएम मोदी ने चीनी एप्प बाइवो के जरिये जिनपिंग को बधाई दी। उन्होंने चीन के पीएम ली किंयांग को भी 1 जुलाई को बधाई दी थी। पीएम ने शी जिनपिंग को दी गई बधाई पर कहा कि हम कुछ दिन पहले संघाई कॉरपोरेशन ऑरगनाइजेशन की समिट में मिले थे और हमने इस बात पर चर्चा की, कि हम कैसे आपसी संबंधों का विकास कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि वह भारत चीन की मीटिंग के संबंध में कुछ नहीं कह सकते लेकिन ये तय है कि ब्रिक्स से पहले NSA की मीटिंग होगी। ब्रिक्स की मीटिंग 27 और 28 जुलाई को बीजिंग में होगी।
विज्ञापन