फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi govt trying to make India surveillance state through new I-T law: Congress

Congress: 'नए आयकर कानून से भारत को निगरानी राज्य बनाने की कोशिश कर रही मोदी सरकार', कांग्रेस का आरोप

Thu, 06 Mar 2025 07:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Mar 2025 07:47 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नए आयकर कानून से कर अधिकारियों को सभी करदाताओं के ई-मेल, सोशल मीडिया और बैंक खातों तक पहुंचने में मदद मिलेगी, जिससे भारत एक 'निगरानी राज्य' बन जाएगा। पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह सभी के लिए चेतावनी है, क्योंकि अब ई-मेल, सोशल मीडिया, बैंक और ट्रेडिंग खाते निशाने पर हैं।

विज्ञापन
Modi govt trying to make India surveillance state through new I-T law: Congress
सुप्रिया श्रीनेत। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि नए आयकर कानून से कर अधिकारियों को सभी करदाताओ के ई-मेल, सोशल मीडिया और बैंक खातों तक पहुंचने में मदद मिलेगी, जिससे भारत एक 'निगरानी राज्य' (सर्विलांस स्टेट) बन जाएगा। पार्टी की प्रवक्ता और सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह सभी के लिए चेतावनी है, क्योंकि अब ई-मेल, सोशल मीडिया, बैंक और ट्रेडिंग खाते निशाने पर हैं। 

विज्ञापन


अपने आधिकारिक 'एक्स' खाते पर कांग्रेस ने एक पोस्ट में कहा, 'उन्होंने पेगासस के जरिए हम पर जासूसी की। अब वे हमारी निजी जिंदगी को पूरी तरह से छीन लेंगे। (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के नए कानून के तहत सरकार चुपचाप अधिकारियों को आपके डिजिटल जीवन में घुसपैठ करने की ताकत दे रही है। कोई वारंट नहीं, कोई नोटिस नहीं, केवल शक ही आपकी निजता को छीनने के लिए पर्याप्त है। यह निगरानी है। हमें इसका स्पष्ट रूप से विरोध करना चाहिए।'
विज्ञापन


श्रीनेत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'चेतावनी: आपका ई-मेल, सोशल मीडिया बैंक और ट्रेडिंग खाते निशाने पर हैं।' उन्होंने कहा, 'नया आयकर कानून कर अधिकारियों को आपके ईमेल तक असीमित पहुंच की अनुमति देता है। यानी आपकी निजी बातचीत को पढ़ सकते हैं, आपके सोशल मीडिया, आपके पोस्ट, संदेश और बातचीत की निगरानी कर सकते हैं। आपके बैंक खाते को देख सकते हैं कि प्रत्येक रुपया जो आपने कमाया और खर्च किया है। आपके ट्रेडिंग खाते को देख सकते हैं, आपके निवेश और वित्तीय गतिविधियों को देख सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें ऐसा करने के लिए किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है, केवल शक ही काफी है। सरकार के पास असीमित ताकत है। मोदी सरकार आलोचकों को चुप कराने और विपक्ष को कुचलने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यह अब नागरिकों को परेशान करेगी और डराएगी, विरोधियों को निशाना बनाकर राजनीतिक स्कोर बनाएगी, कर विभाग को हथियार बनाकर प्रतिष्ठा और जीवन को नष्ट करेगी। यह निगरानी के अलावा कुछ नहीं है। क्या आप बस चुप रहेंगे या दूसरी ओर देखेंगे?' 

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सभी के लिए चेतावनी है, क्योंकि सरकार बहुत जल्द नागरिकों के ईमेल, सोशल मीडिया खाते, बैंक खाते, वित्तीय लेनदेन और ट्रेडिंग खातों तक पहुंच हासिल करेगी, क्योंकि नया आयकर कानून प्रावधान करता है कि कर अधिकारियों को इन तक पहुंच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर अधिकारी निजी बातचीत पढ़ सकते हैं, किसी के द्वारा अर्जित राशि और धन कैसे खर्ज किया जाता है, इसके बारे में जान सकते हैं। वे लोगों के ट्रेडिंग खातों तक भी पहुंच सकते हैं, ताकि उनके निवेश के बारे में जान सकें।  

'सरकार भारत को निगरानी राज्य बना रही'
श्रीनेत ने कहा, 'यह सरकार हमारे जीवन में गोपनीय तरीके से प्रवेश करने की कोशिश कर रही है। यह सरकार पिछले दरवाजे से एंट्री करके नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है। यह सरकार भारत को निगरानी राज्य बनाने की कोशिश कर रही है।'


'बदले की राजनीति से प्रेरित है सरकार'
उन्होंने एक वीडियो संदेश ने कहा, 'हमने पहले ही देखा है कि यह सरकार बदले की राजनीति से कितनी प्रेरित है। वह ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग को न केवल अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बल्कि कार्यकर्ताओं, छात्रों और किसी भी व्यक्ति को कुचलने के लिए हथियार बनाते हैं, जो इनके साथ मतभेद रखते हैं।' उन्होंने कहा कि वह कर अधिकारियों को ईमेल, सोशल मीडिया और बैंक खातों तक पहुंच देने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि इससे अनावश्यक उत्पीड़न और डराने-धमकाने की स्थिति पैदा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed