फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi govt to end black money used in elections says Arun Jaitley 

नोटबंदी के आंकड़ों पर RBI की सालाना रिपोर्ट जारी, जेटली बोले- कालेधन पर लगाम के लिए जरूरी था कदम

Thu, 31 Aug 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Thu, 31 Aug 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
Modi govt to end black money used in elections says Arun Jaitley 

नोटबंदी के आंकड़ों पर आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट जारी होने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी से नकली नोटों का पता चला है इसका उद्देश्य कैश लेन-देन को कम करना था। कालेधन पर लगाम के लिए नोटबंदी जैसा कदम जरूरी था।

विज्ञापन


पढ़ें- नोटबंदी के बाद जनधन खाते में लोगों ने जमा किए पैसे, घटी जीरो बैलेंस खातों की संख्या    
विज्ञापन


धन जब्त करना नोटबंदी का उद्देश्य नहीं था। इसका असर अलगाववादियों, आतंकवाद और नक्सलियों पर पड़ा। वहीं इससे डायरेक्ट टैक्स में भारी बढ़ोत्तरी हुई। चुनावों में इस्तेमाल होने वाले कालेधन के इस्तेमाल पर जेटली ने बताया कि सरकार का अगला कदम अब चुनावों में ब्लैक मनी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से लगाम लगाना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि आरबीआई ने आज नोटबंदी के आंकड़ों की रिपोर्ट देश के सामने रखी। जिसमें बताया गया कि इस फैसले से 99 फीसदी पुराने नोट वापस आएजिनकी वैल्यू 15.44 लाख करोड़ है। नोटबंदी के बाद सिस्टम का लगभग सारा पैसा बैंकों में वापस आ गया। वहीं नोटबंदी के बाद नए नोटों की छपाई पर हुए खर्च के बारे में बताया कि इन्हें छापने में अब तक सरकार के 7,965 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

इससे पहले नोटबंदी को लेकर जेटली ने कहा था कि नोटबंदी की वजह से देश के कई हिस्सों में सक्रिय माओवादी और कश्मीर के अलगाववादियों को फंड का टोटा पड़ गया है। उन्होंने कहा था कि इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी करने वाले प्रदर्शनकारियों की संख्या घट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed